विविध

*औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन शुरू*

 

बेमेतरा:- छत्तीसगढ़ के सभी शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में सत्र 2024-25 एवं 2024-26 के एक वर्षीय / दो वर्षीय व्यवसाय (एनसीवीटी/एससीवीटी) में प्रवेश के लिए ऑनलाईन आवेदन शुरू हो चुका है। अभ्यर्थी रजिस्ट्रेश 22 जून 2024 से 03 जुलाई 2024 तक कर सकते है। इच्छुक पात्र आवेदक उक्त दिनांक के भीतर ऑनलाईन प्रवेश आवेदन प्रक्रिया cgiti.cgstate.gov.in पर कर सकते है। आई.टी.आई. बेरला/मारो के संस्था प्रमुख श्री एस. के. साहू ने बताया कि आई.टी.आई. बेरला के लिए द्विवर्षीय व्यवसाय (एनसीवीटी) विद्युतकार, फिटर एवं एक वर्षीय व्यवसाय (एनसीवीटी) कोपा, वेल्डर तथा आई.टी.आई. मारो के लिए एक वर्षीय व्यवसाय (एनसीवीटी) कोपा एवं (एससीवीटी) मेकेनिक डीजल के लिए आवेदन किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आई.टी.आई. बेरला/मारो से जानकारी ले सकते है।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button