विविध

*■नगर देवकर के ओम साईं संस्कृत विद्यालय में संस्कृत सेवा सप्ताह का शानदार आयोजन■*

 

*देवकर:-* नगर के हृदयस्थल गांधी चौक में संचालित ओम साईं संस्कृत विद्यालय में शासन-प्रशासन के दिशानिर्देश पर रक्षाबंधन पर्व के तीन दिन पूर्व एवं पश्चात तक संस्कृत सेवा सप्ताह का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्कृत सेवा सप्ताह के पूरे सात दिनों तक माँ सरस्वती पूजन के साथ संस्कृत भाषा के उद्गम इतिहास व महत्व, संस्कृत भाषा मे निबन्ध, श्लोक, कविता एवं लेखन, सभी वेदों-ग्रन्थों व उपनिषद को लेकर संगोष्ठी व प्रदर्शनी, संस्कृत साहित्यों का हिंदी अनुवाद, अतिथियों का सम्मान एवं चर्चा सहित अन्य गतिविधियां आयोजित हुई। जिसमें कल शनिवार को समापन के अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पेंशनर समाज साजा के अध्यक्ष- लवकुश अग्रवाल(सेवानिवृत्त शिक्षक), विशिष्ट अतिथि- ताराचन्द कुम्हार (पार्षद- वार्ड 06), ललित अग्रवाल व बिसाहू राम साहू शामिल हुए। इस दौरान विद्यालय के बच्चो द्वारा संस्कृत से संबद्ध विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वश्रेष्ठ एवं शानदार कार्यक्रम के लिए सभी बच्चों को सराहते हुए अतिथियों के द्वारा सम्मानित किया गया।

 

इस दौरान मुख्य अतिथि लवकुश अग्रवाल ने संस्था द्वारा संस्कृत से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए संस्था एवं अध्ययनरत बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संस्कृत हमारी विरासत एवं पहचान है। यह सभी भाषाओं की जननी है। इसे सहेजना हमारा कर्तव्य है। साथ ही विद्यालय के सराहनीय प्रयासों की प्रशंसा भी की।

 

वही संस्था के शाला विकास समिति अध्यक्ष- सनत चक्रधारी ने बताया कि यह आयोजन छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामण्डल द्वारा विगत 27 अगस्त से 02 सितम्बर के बीच सेवा सप्ताह के रूप आयोजित कराई गई है। जिसमे कार्यक्रम के माध्यम से भारतीय एवं छत्तीसगढ़ी संस्कृति के बारे में अवगत कराकर जनमानस को संस्कृत भाषा एवं संस्कृति की ओर पुनः जागृत करने का प्रयास किया गया। जिसमे शाला स्टॉफ़, विकास प्रबन्धन समिति एवं नगरवासियों की विशेष भूमिका रही।

 

वही नगर के वार्ड 06 पार्षद ताराचन्द कुम्हार ने कहा कि छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल द्वारा यह आयोजन श्रावण पूर्णिमा के अवसर पर रक्षाबन्धन के तीन दिन पूर्व एवं पर्व तीन दिन पश्चात तक आयोजित कराई गयी है। जिसमे हमारे संस्कृति, विरासत, परम्परा एवं संस्कृत भाषा के आधार पर योगदान को जीवंत किया गया।

 

इस अवसर पर शाला विकास समिति के अध्यक्ष सनत चक्रधारी, उपाध्यक्ष-दिलीप देवांगन, सचिव आशिफ अली, कोषाध्यक्ष-बुधारूराम साहू सहित ओम साईं संस्कृत विद्यालय के संचालक- डॉ.दिनेश साहू, प्राचार्या- भुनेश्वरी कुम्हार, शिक्षिका- ममता देवांगन, रोशनी भारती, तारणी निषाद, विद्यारानी पटेल, वर्षा राजपूत, शिब्बू बानो इत्यादि स्टॉफ मौजूद रहे।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button