विविध

*●आलीखूँटा गाँव के नहर-नाली के इर्द-गिर्द गुप्तचर की रिपोर्ट पर अवैध शराब बेचते एक ग्रामीण पकडाया तुमड़ीबोड़ पुलिस चौकी ने लिया एक्शन●*

 

रिपोर्टर:-✍मुदस्सर मोहम्मद

*■राजनांदगांव:-* एसपी- मोहित गर्ग सर के निर्देशन एवं एएसपी- राहुल देव शर्मा सर तथा सीएसपी- पुष्पेन्द्र नायक सर के मार्ग दर्शन में अवैध शराब परिवहन एवं बिक्री पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। जिस पर पुलिस चौकी तुमडीबोड द्वारा गत 07 सितंबर को मुखबीर से सुचना प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति अवैध रूप से ग्राम आलीखुटा नहर नाली के पास शराब बिक्री कर रहा है कि सुचना पर गवाहों की उपस्थिति में रेड कार्यवाही कर एक मटमैले रंग के थैला में अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री कर रहे मुकेश सिंह राजपूत पिता अनंत नारायण उम्र 43 वर्ष निवासी टेडेसरा थाना सोमनी हाल मुकाम ग्राम आलीखुंटा पुलिस चौकी तुमडीबोड से विधिवत् कार्यवाही करते हुए आरोपी के कब्जे से एक मटमैले रंग के थैला में रखे 16 पौवा 20-20 डिलक्स व्हीस्की शराब कुल 2880 बल्क लीटर कीमती 2080/रु. एवं बिक्री रकम 200/रु. कुल जुमला 2280/रु. को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध सदर धारा 34(1) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया तथा आरोपी के विरूद्ध पृथक से धारा 170/126, 135(3) बी.एन.एस.एस. के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर जेल निरूद्ध किया गया। उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप निरी. कैलाश चंद्र मरई, म.प्र.आर. 846 चंद्रकली कंवर, आर. थलेश देशमुख की सराहनीय भुमिका रही।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button