विविध

*●खड़गाव पुलिस की कार्यवाही में रिपोर्ट के चंद घण्टे के भीतर पकड़ाया दुष्कर्म का आरोपी, माता-पिता के जान से मारने की धमकी देकर जंगल मे पीड़िता से किया बलात्कार●*

 

*■मोहला:-* पुलिस थाना गोटाटोला क्षेत्रांतर्गत की पीड़िता/प्रार्थीया ने खड़गांव पुलिस थाना में हाजिर आकर एक लिखित आवेदन पेश किया, कि अनावेदक हंस कुमार उर्फ प्रदीप ताम्रकार पिता भादूराम ताम्रकार उम्र 19 साल साकिन उसमाल थाना खडगांव के द्वारा घटना गत 01 नवंबर को रात्रि में करीब 10-11 बजे फोन कर धमकी दिया कि अगर तुम मिलने नही आयेगी तो मै तुम्‍हारी मां पापा को जान से मार दूगा जिससे पीडिता डर गई और फिर अनावेदक हंस कुमार उर्फ प्रदीप ताम्रकार अपने मोटर सायकल से पीडिता को उसके गांव से बैठाकर ग्राम उसमाल तालाब के किनारे जंगल में ले जाकर धमकी देकर जबरदस्ती अनाचार किया और घटना के बारे में किसी को बतायेगी तो मै गुण्डा बुलाकर तुम्हारी मां पापा को खतम कर दूगा बोला। फिर पीड़िता को वापस उसके ग्राम लाकर छोड़ दिया।वही पीड़िता की लिखित शिकायत पर अपराध क्रमांक 75/2024 धारा 64, 351(3) बी0एन0एस0 कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

 

मामला गंभीर होने से मानपुर मोहला अम्बागढ़ चौकी के एसपी वाय पी सिंह(आईपीएस)के निर्देशन में व एएसपी-मयंक गुर्जर(आईपीएस), एसडीओपी मानपुर- मयंक तिवारी के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी खडगांव उप निरीक्षक गणेश यादव के नेतृत्व में आरोपी की पतासाजी हेतु टीम गठित किया गया। ग्राम उसमाल में आरोपी के सकुनत में दबिस देकर आरोपी हंस कुमार उर्फ प्रदीप ताम्रकार पिता भादू राम ताम्रकार उम्र 19 साल साकिन उसमाल थाना खडगांव जिला मो.मा.अं0चौकी को बरामद कर अभिरक्षा में ‍ लेकर थाना आया जिसे पूछताछ करने पर घटना दिनांक को पीडिता को धमकी देकर जबरदस्ती दैहिक शोषण करना स्वीकार करने पर गत 05 नवम्बर को करीब 12:00 बजे गिरफ्तार कर माननीय मुख्य न्‍यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय अंबागढ़ चौकी ज्यु. रिमांड चाहने पेश किया गया ।

 

उक्त प्रकरण में आरोपी की पतासाजी हेतु थाना प्रभारी उप निरीक्षक गणेश यादव, सहा. उप निरी. गंगसाय किरंगे, सहा. उप निरी. जगमोहन कुजाम, प्र.आर. 14 रमेश कोरेटी, प्र.आर. 27 अनुप कुमार, आर.148 संतोष ठाकुर, आर. 221 गजेन्द्र देवागन, आर. 507 तोरन केरामे, म.आर. 347 रमशीला दुग्गा एवं म. आर. 435 देवकी देवागन की सराहनीय भूमिका रही ।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button