देश-दुनिया

घर को सजाएं खूबसूरत रंगों से, यहां देखें भाई दूज स्पेशल रंगोली डिजाइन

भाई दूज का त्योहार भाई-बहन के प्यार और रिश्तों को प्यार से भर देता है. इस दिन बहन अपने भाई के लिए भाई दूज का पूजा करती हैं और उनके लिए शुभकामनाएं भी मांगती हैं. इस दिन घर को सुंदर फूलों और रंगोली से सजाया जाता है और भाई के लिए तरह-तरह के पकवान भी बनाया जाता है. ऐसे में अगर आप भाई दूज के शुभ अवसर पर सुंदर और सिंपल रंगोली डिजाइन खोज रही हैं, तो इस आर्टिकल के जरिए आसानी से भाई दूज स्पेशल रंगोली डिजाइन अपने घर पर बना सकती हैं. आइए देखें सबसे सुंदर और यूनिक रंगोली डिजाइन.

भाई दूज के थीम रंगोली डिजाइन में आप भाई बहन का कार्टून टाइप चित्र बनाकर रंगोली के ऊपर फूलों से सजा सकती हैं. ये डिजाइन भाई दूज के लिए सबसे बेस्ट होगा.

रंग-बिरंगी रंगोली डिजाइन | Colorful Rangoli Design

अलग-अलग रंगों के मिश्रण से बनाई रंगोली घर में रौनक लाती है. छोटे बच्चों के लिए भी ये बनाना बहुत आसान होता है. इसे आप फूलों से भी बनाकर ट्राई कर सकती हैं.

ब्यूटीफुल रंगोली डिजाइन | Beautiful Rangoli Designहर कोई अपने घर पर सुंदर रंगोली बनाना पसंद करता है, इसके लिए आप इन रंगोली डिजाइन को भाई दूज के शुभ अवसर पर आसानी से बना सकती हैं. ये बनने के बाद आपके घर की रौनक को चार चांद लगा देगी

अगर आपको कम समय में आसानी से सुंदर और सबसे अलग रंगोली बनाना है तो इस डिजाइन को घर के आंगन या मेन गेट पर जरूर बनाएं. इसे बनाने में आपको समय भी कम और ज्यादा मेहनत भी नहीं लगेगी.

भाई दूज स्पेशल रंगोली डिजाइन | Bhai Dooj Special Rangoli Designभाई दूज पर भाई का स्वागत करने और घर सजाने के लिए खास रंगोली डिजाइन बनाना परंपरा है. इसके लिए आप रंगोली को फूल, रंग और पत्ते वाले पैटर्न से सजा सकती हैं. इस रंगोली में भाई-बहन के प्यार और त्योहार की खुशियां झलकती हैं.

Abhitab Namdeo

Related Articles

Back to top button