*सींवार में अज्ञात व्यक्ति द्वारा धारदार हथियार से की हत्या, आरोपी अब तक फरार*

*सींवार में लाश मिलने से गांव में दहशत का माहौल, आरोपी अज्ञात*
बेरला:- बेरला थाना के अंतर्गत ग्राम सींवार में मर्डर का मामला सामने आने से गाँव में दहशत का माहौल बन गया है। मृतक मोतीलाल साहू उम्र 44 वर्ष पिता स्व अलखराम साहू ग्राम सांकरा का निवासी है। मृतक मोतीलाल साहू 17 जून 2024 को रात्रि 8 बजे अपने घर से निकले थे। जिनके लाश 20 जून 2024 को बाल कछार नाला के अंदर ग्राम सींवार के उत्तर दिशा 10 किलोमीटर बेरला थाना की दूरी पर स्थित मिला। जिनके सूचना सुबह के 6 बजे ग्राम पंचायत सींवार सरपंच व कोटवार में माध्यम से थाना बेरला पुलिस को जानकारी मिलने पर घटना स्थल पर बेरला पुलिस टीम सहित पहुंचे। वही बेरला थाना पुलिस की जांच में मृतक मोतीलाल साहू को अज्ञात व्यक्ति के द्वारा धारदार हथियार से कई बार पेट में वार किया गया है। साथ ही सिर व कमर को बोरी से बांध कर फेंक गया है। जिनके कारण से मोतीलाल साहू की मृत्यु होना मर्ग कायम किया गया। मिली जानकारी के अनुसार यह घटना अज्ञात व्यक्ति द्वारा मर्डर किया गया है। जिनकी जांच बेरला थाना पुलिस द्वारा की जा रही है। वही लाश को पीएम के लिए बेरला सामुदायिक स्वास्थ्य भेजा गया। बेरला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर पंकज वर्मा टीम के द्वारा पीएम व जांच की जा रही है। उसके बाद लाश को परिजनों को सौंप दिया गया। इस घटना पर बेमेतरा एसपी रामकृष्ण साहू, बेरला थाना प्रभारी मयंक मिश्रा, एसडीओपी तेजराम पटेल सहित बेरला थाना पुलिस टीम मौजूद रहे।




