*•मोटर सायकल चोरी के आरोप में तीन लोगों को साजा बेमेतरा पुलिस ने किया गिरिफ्तार*

बेमेतरा,साजा:-थाना साजा में दिनांक 08.06.2023 को प्रार्थी निलेश सिंह राजपूत उम्र 33 साल साकिन डोंगीतराई ने थाना साजा जिला बेमेतरा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 08.06.2023 के शाम को मछली मार्केट साजा गया था उसका मोटर सायकल बजाज पल्सर क्रमांक CG 25 M 3327 में बिना लॉक किये चाबी को मोटर सायकल में छोड दिया और मार्केट में खरीदी कर रहा था इसी समय कोई अज्ञात व्यक्ति मोटर सायकल पल्सर कीमती करीबन 1,00,000/- रूपये को चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर थाना साजा में अपराध क्रमांक 145/2023 धारा 379 भा.दवि का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया
उक्त घटना के संबंध में वरिष्ट अधिकारियो को अवगत कराया गया। जिस पर पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता (भा.पु.से.) के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, एवं एसडीओपी बेरला तेजराम पटेल के द्वारा थाना साजा प्रभारी निरीक्षक विवेक पाटले एवं थाना स्टाफ को आरोपी का पतासाजी कर तत्काल कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
प्रकरण में आरोपी पतासाजी विवेचना के दौरान मुखबिर के जरिए सूचना पर उपरोक्त चोरी गये मोटर सायकल को आरोपी परमेश्वर निर्मलकर अपने साथी विकास क्षत्रीय शांति नगर दुर्ग एवं मुकेश साहू साकिन भैसामुडा देवरबीजा बेमेतरा के द्वारा चोरी कर दुर्ग में चला रहा है कि सूचना पर आरोपीगण को पकड़कर पूछताछ करने पर पता चला की आरोपी विकाश क्षत्रीय द्वारा आरोपी परमेश्वर निर्मलकर शांति नगर दुर्ग के साथ चोरी करना एवं मोटर सायकल को परमेश्वर निर्मलकर के पास होना बताने से आरोपी परमेश्वर उर्फ टोबू शांति नगर वार्ड न 17 थाना मोहननगर जिला दुर्ग के कब्जे से चोरी गये बजाज पल्सर मोटर सायकल क्रमांक सीजी 25 एम 3327 को दिनांक 14.6.2023 को जप्त कर बरामद किया गया।
*आरोपीगण –*
01. विकाश क्षत्रिय पिता बालाराम क्षत्रिय उम्र 22 साल साकिन साकिन शांति नगर वार्ड नं. 17 थाना मोहननगर जिला दुर्ग।
02. परमेश्वर ऊर्फ टोबू पिता स्व. शिव निर्मलकर उम्र 21 साल साकिन शांति नगर वार्ड नं. 17 थाना मोहननगर जिला दुर्ग।
03. मुकेश साहू पिता अनुज राम साहू उम्र 22 साल साकिन भैसामुडा थाना चौकी देवरबीजा थाना व जिला बेमेतरा।
*जप्त मशरूका –*
1. चोरी गये बजाज पल्सर मो. सा. क्रमांक सीजी 25 एम 3327 कीमती करीबन 1,00,000/- रूपये।
उक्त कार्यवाही थाना साजा प्रभारी निरीक्षक विवेक पाटले, सउनि कृष्णा कुमार क्षत्री एवं अन्य स्टाफ की सराहनीय भुमिका रही ।




