*देवकर पुलिस चौकी कि कार्यवाही चोरी के एंगल सहित दो आरोपी गिरफ्तार।*

देवकर:- देवकर पुलिस चौकी में दिनांक 11.03.2023 को प्रार्थी संजय साहू पिता तुलसीराम साहू उम्र 46 साल निवासी गोकुल पारा देवकर न पुलिस चौकी देवकर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 13.06.2023 को बिही बाडी में लगे घेरा लोहे का एंगल को छोटे लालपुर के अनिल चंदेल एवं गौतम चंदेल चोरी कर एक टीवीएस मोटर सायकल में रखकर ले जा रहे थे जिसे रोकने का प्रयास किया नही रूका भाग गया कि रिपोर्ट पर पुलिस चौकी देवकर थाना साजा में अपराध क्रमांक 146/2023 धारा 379,34, भा.दवि का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया
विवेचना के दौरान आरोपी गौतम चंदेल एवं अनिल चंदेल से उक्त चोरी के संबंध में पूछताछ करने पर चोरी करना बताया गया। आरोपियो के कब्जे से चोरी के 13 नग लोहे का एंगल बरामद एवं चोरी में प्रयुक्त वाहन टीवीएस एक्सल जप्त किया गया।
*जप्त मशरूका –*
1. 13 नग लोहे का एंगल, कीमती करीबन 6,500/- रूपये।
2. चोरी में प्रयुक्त वाहन टीवीएस एक्सल सीजी क्रमांक 25 डी 5709 कीमती 25,000/- रूपये।
*आरोपीगण-*
1. गौतम चंदेल पिता राजकुमार उम्र 25 साल, निवासी छोटे लालपुर पुलिस चौकी देवकर थाना साजा जिला बेमेतरा ।
2. अनिल चंदेल पिता चंद्र कुमार उम्र 29 साल निवासी छोटे लालपुर पुलिस चौकी देवकर थाना साजा जिला बेमेतरा।
उक्त कार्यवाही में पुलिस चौकी देवकर प्रभारी उप निरीक्षक टी.आर. कोसिमा, आरक्षक संतोष धिवर, राजू धीवर, अजय लहरे एवं चौकी स्टाफ की सराहनीय भुमिका रही।




