*प्राथमिक शाला तेलगा में मनाया शाला प्रवेशोत्सव*

बेरला:- जिले में नए शिक्षा सत्र की शुरुआत को एक उत्सव के रूप में मनाते हुए इस सोमवार को समस्त स्कूलों में शाला प्रवेश उत्सव कत्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। वही विकासखण्ड बेरला के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला तेलगा, संकुल आनंदगांव में 16 जून को नव प्रवेशी बच्चों को गुलाल लगाकर मिष्ठान खिलाकर व गणवेश वितरण करके शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया। साथ ही नव प्रवेशित बच्चों को प्रवेश दिया गया। इस अवसर पर ग्राम सरपंच राजेश नायक, उपसरपंच रामकुमार सेन, ग्राम सचिव कुंभकरण साहू, पंच गण, सोभित पाटिल, टिकेंद्र पाटिल, शेषनारायण टंडन, भाजपा युवा मोर्चा भिंभौरी मंडल महामंत्री पोषण निर्मलकर, पूर्व उपसरपंच नरहर निर्मलकर, तेजप्रताप पाटिल, शाला के प्रधान पाठक गणेश शिवारे, शिक्षक ललित देवांगन, रमेश ठाकुर, मन्नू लाल साहू और शिक्षिका रीना पांडे सहित पालक व ग्रामीणजनों की उपस्थित रहे।




