विविध
*पूर्व माध्यमिक शाला एवं प्राथमिक शाला कुम्ही में मनाया शाला प्रवेशोत्सव।*

बेरला:- शासकीय प्राथमिक शाला कुम्ही, संकुल खरा् विकास खंड बेरला में आज दिनांक 16 जून को नव प्रवेशी बच्चों को गुलाल लगाकर ,मिष्ठान खिलाकर व गणवेश वितरण करके शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया व नव प्रवेशित बच्चों को प्रवेश दिया गया।इस अवसर पर ग्राम सरपंच शिवरात्रि गणेश गंधर्व ,उपसरपंच सूरज भारती , हरि निर्मलकर धोबी समाज आईटी सेल जिलाध्यक्ष बेमेतरा, राजकुमार भारती, मनोज साहू, पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक श्रीमती अनीता उर्वसा, श्रीमती सरस्वती देवांगन शिक्षका, श्री सूरज प्रकाश मंडरिक शिक्षक, प्रकाश चंद साहू (संकुल समन्वयक), प्राथमिक शाला से जीवन लाल वर्मा ( प्रभारी प्रधान पाठक), श्रीमती सस. बाला ( सहायक शिक्षिका) शिक्षक और शिक्षिका श्रीमती अंकिता सोनी उपस्थित रहे।उपस्थित ग्रामीणजनों ने हर्ष व्यक्त किया।




