विविध

*खर्रा व सरदा ग्राम में अवैध मादक गांजा बेचने वाले आरोपी बेरला पुलिस की गिरफ्त में, नारकोटिक एक्ट के तहत में की कार्यवाही*

 

बेमेतरा:- अनुविभागीय पुलिस कार्यालय व थाना बेरला में एक मामला सामने आया है। बेरला थाना थाना क्षेत्र के ग्राम खर्रा व सरदा में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा की बिक्री कर रहे थे। जिन्हें पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त अधीक्षक पंकज पटेल, एसडीओपी बेरला तेजराम पटेल के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा पर कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत दिनांक 22 अगस्त 2023 को थाना बेरला पुलिस टीम को जरिये मुखबीर से सुचना मिला कि ग्राम खर्रा का सुरज साहू एवं ग्राम सरदा का शेषनारायण साहू अपने-अपने किराना दुकान में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर गांजा की पुडिया बनाकर बिक्री कर रहा है कि सूचना के अधार पर थाना बेरला पुलिस टीम व गवाहो के साथ घटना स्थल पहुचकर घेराबंदी कर मौके पर रेड कार्यवाही किया गया। जहां आरोपियो के कब्जे से कुल 22 नग पुडिया मादक पदार्थ गांजा जुमला वजनी 660 ग्राम कीमती करीबन 6,500/- रूपये को जप्त किया गया हैं। जिसमें अवैध मादक पदार्थ गांजा का 02 प्रकरण दर्ज कर 02 आरोपियो के विरूद्ध 20 (ख) नारकोटिक एक्ट के तहत कार्यावाही की गई हैं। आरोपीगण 01. सुरज साहू पिता स्वं. शिवकुमार साहू उम्र 30 साल साकिन खर्रा थाना बेरला जिला बेमेतरा। 02. शेष नारायण साहू पिता सीताराम साहू उम्र 30 साल साकिन सरदा थाना बेरला जिला बेमेतरा। उपरोक्त कार्यवाही थाना बेरला प्रभारी निरीक्षक विवेक पाटले, सउनि कमलेश पाल, सउनि भरत चौधरी, आरक्षक सुरेन्द्र जांगडे, भुषण मारकंडेय, प्रमोद बंजारे एवं अन्य थाना स्टाफ की सराहनीय भुमिका रही।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button