*■धमधा-साजा विधानसभा अंतर्गत देवरी सेक्टर के गोबरा एवं बिरझापुर के बरहापुर में कांग्रेस की बूथ स्तरीय बैठक सम्पन्न, प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि व युवा नेता अविनाश चौबे ने कार्यकर्ताओं को मिशन 2023 पर जुटने को लेकर किया प्रेरित■*

✒️मुदस्सर मोहम्मद
*Durg/दुर्ग:-* प्रदेश कांग्रेस एवं स्थानीय विधायक व कैबिनेट मंत्री रविन्द्र चौबे के दिशानिर्देश पर कल धमधा साजा विधानसभा अंतर्गत ग्राम ग्राम देवरी सेक्टर की बूथ स्तरीय बैठक ग्राम गोबरा एवं बरहापुर सेक्टर की बूथ स्तरीय बैठक ग्राम बिरझापुर में आयोजित की गयी। जिसमेकार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधि एवं विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता अविनाश चौबे जी की गरिमामय उपस्थिति रही।इस दरम्यान सैकड़ो कार्यकर्ताओं,पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के बीच युवा नेता अविनाश चौबे ने पार्टी के युवाओं मिशन 2023 के लिए पूरी तरह से अपने अपने कार्यक्षेत्र में जोश व जज्बा के साथ तत्पर एवं आश्वस्त रहने को कहा। इस अवसर पर कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धमधा के अध्यक्ष- शिव कुमार वर्मा, नगर पंचायत के अध्यक्ष- राजीव गुप्ता, ज़िला पंचायत दुर्ग सभापति-शमशीर कुरैशी, रामेश्वर साहू, ठाकुर राम साहू, केशवदास वैष्णव, आत्माराम यादव, नीरज राजपूत, श्रवण कुमार, जितेंद्र कुमार, गंगाधर सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।




