विविध

*बिरणपुर में तोड़फोड़ कर कीमती सामान क्षति पहुंचाने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार*

बेमेतरा/साजा:- तहसील साजा के ग्राम बिरणपुर में दो सम्प्रदाय के बीच हिंसा विवाद के चलते घटना दिनांक 08 अप्रैल 2023 को शाम 4:00 बजे के आसपास बीरनपुर के प्रार्थिया सरीफा बी पति रसीद मोहम्मद के मकान के सामने 20-25 अज्ञात व्यक्ति आये और उनके घर को तोड़-फोड़ कर आंगन में खड़े टाटा एस गोल्ड क्रमांक सीजी-25-2420 को आग लगा दिए एवं तोड़फोड़ करने से लगभग 3 लाख का नुकसान हो जाने से अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध दिनांक 10 अप्रैल 2023 को थाना साजा में अपराध क्रमांक 89/2023 धारा 294, 506, 435, 451, 427, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध कर जाँच की जा रही है। विवेचना क्रम में गवाहों के कथन, वीडियो फुटेज, मोबाइल सीडीआर, टावर डंप, तकनीकी विश्लेषण के आधार पर निम्न आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया। जहां से न्यायिक रिमांड मिलने पर जेल दाखिल कराया गया है। जिसमे आरोपियों का नाम 1. दीपक निषाद पिता राजकुमार निषाद उम्र 25 वर्ष निवासी बासीन चौकी देवकर, 2. दुर्गेश यादव पिता दुकालू यादव उम्र 25 वर्ष निवासी बासीन चौकी देवकर, 3.आनंद राम पिता फगना निषाद उम्र 24 वर्ष निवासी बासीन चौकी देवकर, 4. अखिलेश निषाद .पिता संतोष निषाद उम्र 19 वर्ष साकिन बासीन चौकी देवकर सहित गिरफ्तार किया गया।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button