*●डेहरी गाँव मे खेतो की ओर धंसने लगी पीएमजीएसवाई सड़क का साइड सोल्डर, ठेकेदार द्वारा मुरम डालकर की जा रही लीपापोती●*

*बेमेतरा:-* प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत साजा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम डेहरी में करीब 74 लाख रुपये की लागत से सड़क विगत माह पूर्व बनाई गई है जिसमे निर्माण के दौरान सड़क की गुणवत्ता एवं वास्तविकता से छेड़छाड़ की बात सामने आई थी, किन्तु विभागीय अफसरों द्वारा कोई एक्शन नही लिया गया। जिसका परिणाम चन्द महीनों बाद दिखाई पड़ रहा कभी सड़क में दरार तो कभी गड्ढे बन रहे है जिसे ठेकेदार व विभाग द्वारा गुपचुप तरीके से मरम्मत कर लीपापोती की जा रही है, वही अब ताज़ा मामलों पर गौर करे तो साइड सोल्डरों में मुरम की जगह मिट्टी फिलिंग करने से एक ओर धंसने लगा है जिसपर फिलहाल मुरम डालकर फिर से निर्माण कार्य के भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने का कार्य किया जा रहा है। नगर देवकर स्थित स्टेट हाइवे मार्ग से करीब ढाई किलोमीटर की सड़क फिलहाल बेमेतरा की पीएमजीएसवाई सम्भाग एवं ठेकेदार एजेंसी रत्ना खनिज उद्योग की मनमानी कार्यशैली के कारण सड़क की स्थिति काफी गम्भीर दिखाई दे रही है। वही निर्माण सड़क की गुणवत्ता एवं वास्तविकता से खिलवाड़ करने पर जिम्मेदार के खिलाफ ज़िला प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नही हो पाने से ग्रामीण व राहगीर निराश है। उनका कहना है कि गांव का यह सड़क आजादी के कई दशक बीत जाने के बाद काफी संघर्ष के बाद बनाई गई थी उसमें भी लगातार करप्शन के शिकार होने से क्षेत्रवासी स्वंय को काफी उपेक्षित महसूस कर रहे है।




