विविध

*बेरला क्षेत्र के साहित्यकारों ने बनाई टॉप टेन में जगह राजधानी की सामाजिक साहित्यिक संस्था वक्ता मंच ने किया सम्मानित*

*बेमेतरा/भिंभौरी* :- राजधानी रायपुर की सामाजिक एवं साहित्यिक संस्था वक्ता मंच के द्वारा कुछ दिनों पूर्व राष्ट्रीय स्तर पर अखिल भारतीय ऑनलाइन हिंदी काव्य लेखन स्पर्धा का आयोजन किया गया था । जिसका मुख्य विषय राष्ट्रीय एकता था । उक्त स्पर्धा में देश भर से पधारे 1102 साहित्यकारों की प्रवीष्टियों में सुग्घर साहित्य समिति बेरला के चार कवियों ने भी टॉप टेन में अपनी जगह बनाकर अपने क्षेत्र का गौरव बढ़ाया ।जिसमें ग्राम भिंभौरी निवासी ओज कवि कमलेश वर्मा (व्याख्याता) को संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त हुआ जबकि गुधेली निवासी छंदकार लीलेश्वर देवांगन को चतुर्थ स्थान प्राप्त हुआ वहीं नई कविताओं के सृजनकर्ता कवि विकास कश्यप ने संयुक्त रूप से छटवां स्थान प्राप्त किया जबकि सुग्घर साहित्य समिति बेरला अध्यक्ष गीतकार नारायण प्रसाद वर्मा चंदन ने सभी प्रतिभागियों के मध्य सप्तम स्थान प्राप्त किया ।

जिस हेतु उन्हें बीते 3 दिसम्बर को वृन्दावन सभागृह में राजधानी रायपुर की सामाजिक साहित्यिक संस्था वक्ता मंच द्वारा सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया ।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button