*बीएसएनएल केबल बिछाने सड़क किनारे खोदा गया गड्ढा, एक डेढ़ साल से खुले छोड़ देने से दुर्घटनाओं को दे रहे आमंत्रण*

बेमेतरा:- लोक निर्माण विभाग संभाग बेमेतरा से दुर्ग मुख्य मार्ग के बीच ग्राम भेड़नी से बेमेतरा तक सड़क किनारे साइड शोल्डर पर बीएसएनएल केबल बिछाने जगह-जगह गड्ढा खोदा गया है। वही केबल डालने का कार्य पूर्ण कर लेने के बाद भी गड्ढे भराव नहीं किया गया है। जिससे पैदल चलने वाले राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही साथ कई बार यह गड्ढे अंधेरे में नहीं दिखने से राहगीरों को गड्ढे में गिरने की संभावना भी बनी हुई है। विशेष रूप से बच्चे कई बार ध्यान नहीं देते है। आमजनों ने बताया कि करीब डेढ़ साल से यह गड्ढे कुछ लोगों द्वारा खोद कर चले गए है व इतने समय होने के बाद भी गड्ढे को मिट्टी डालकर भराव नहीं किया गया है। जिससे आमजनों को परेशानी हो रही। सड़क में चलने वाले सभी को दिखाई दे रहे है लेकिन जिला का आला अधिकारी व संबंधित ठेकेदार एवं विभाग को दिखाई नहीं देना अपने आप में प्रश्न बन गया है।
गौरतलब है कि ठेकेदार द्वारा एक-डेढ़ साल से गड्ढे को खुले छोड़ दिया गया है। जिससे यातायात करने वाले राहगीरों व वाहन चालक एवं आमजन लोगो के लिए जनहानि होने की बड़ी संभावना है। साथ ही 3 से 4 फिट गहरे गड्ढे होने के कारण बड़ी दुर्घटनाओं को आमंत्रण दे रहे है। बीएसएनएल दुर्ग एसडीई इंचार्ज एमके पाटकर ने बताया कि यह कार्य बीएसएनएल फोरजी नेटवर्क केबल तार बिछाने के लिए खोदा गया। जो कि यह कार्य पुराने है जिन्हें सम्बंधित ठेकेदार को बोल दिया गया है कि उस गड्ढे को भर दिया जाए।
लिहाजा बेमेतरा से भेड़नी पीडब्ल्यूडी सड़क किनारे बीएसएनएल केबल बिछाने के चक्कर में दर्जनों जगहों पर गड्ढे खोदा गया लेकिन ठेकेदार की लापरवाही सामने आ रहे है सड़क किनारे खोदे गए गड्ढे को भरना भूल गया। वही ठेकेदार द्वारा लापरवाही व मनमानी सामने आ रहे है। जिनका खामयाजा आमजन लोगों को चुकाना पड़ सकता है। इस कार्यप्रणाली से आस-पास ग्रामीणों व राहगीरों में आक्रोश व्यप्त हो रहे है। इस पर संबंधित आला अधिकारी व जिला प्रशासन इससे अनजान व मौन बैठे हुए। इस अलावा प्रत्यक्षदर्शियों में कई प्रकार के कथित सवालियां खड़ा हो रहे है। वर्तमान में शीत ऋतु के साथ सुबह व सुबह कोहरा धुंध के कारण सड़क दिखाई नहीं देते इसी दौरान कहीं सड़क पर बड़ी गाड़ियों का आगमन होने पर एक दूसरे को साइड देने चलते गड्ढे में जाने से हादसा का शिकार बन सकता है।




