*महीनों पहले भवन निर्माण के बाद जगह-जगह आई दरारें, ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल*

बेमेतरा:- छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल उप-संभाग बेमेतरा के अंतर्गत विकासखण्ड बेमेतरा के शासकीय प्राथमिक शाला कंतेली में अतिरिक्त कक्ष छः महीने पहले निर्माण के बाद कई जगहों पर दरार आ गई है। जो भविष्य में हादसे का कारण बन सकता है। इससे ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे है। प्रशासकीय स्वीकृति से लाखों रुपये की लागत से निर्माण के बाद भी स्तरहीन व गुणवत्ताहीन निर्माण किया गया है। वही ठेकेदार द्वारा स्तरहीन व गुणवत्ताहीन निर्माण कार्य करने से छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल उप संभाग बेमेतरा के नाम को खराब करने को तुले हुए है। शासकीय प्राथमिक शाला कंतेली अतिरिक्त कक्ष निर्माण के बाद जून 2024 में स्कूल को हैंडओवर कर दिया गया है। वही अभी छः महीने भी ठीक से बीते नहीं कि कक्ष में कई जगहों पर दरार पड़ गई है। इससे अंचल वासियों में कई प्रकार के सवालियां उठ रहे है। इतने कम समय में दीवालों पर दरार आ गई है तो आने वाले कुछ सालों में क्या स्थिति होंगे। यह भवन भविष्य में दुर्घटनाओं को जन्म व होने वाले समस्या का संदेश दे रहे है। ठेकेदार के स्तरहीन कार्य से संबंधित विभाग के छवि खराब करने को तुले हुए है।
●●●●●●
शासकीय प्राथमिक शाला कंतेली प्रधानपठिका शीतल राजपूत ने बताया कि गृह निर्माण विभाग द्वारा जून से ही सौंप दी है।
●●●●●●
छ.ग. गृह निर्माण मंडल उप-संभाग बेमेतरा सहायक अभियंता हेमराव बावन्थड़े ने कहा कि इनकी जांच कर मरम्मत किया जाएगा।




