विविध
*■नगर देवकर में दशहरा पर्व की तैयारियां पूरी, गांधी चौक 25 फीट एवं डीहपारा में 12 फीट लम्बे रावण के पुतले के दहन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कल■*

*■देवकर:-* नगर देवकर में विजया दशमी पर्व को लेकर तैयारियां अंतिम चरणों मे है,जिसके तहत प्रतिवर्ष की भांति नगर के हृदय गांधी चौक में आयोजन की समस्त तैयारियां हो चुकी है जिसमे मेले के लिए विद्युत व्यवस्था एवं साफ सफाई व स्वच्छता की व्यवस्था कर दी गयी है वही रावण दहन के लिए इस बार भी गांधी चौक में करीब 25 फीट का विशाल रावण का पुतला एवं डीहपारा में भी रावण के 12 फीट पुतला का निर्माण कलाकारों द्वारा किया जा रहा है।जिसे कल सुबह गांधी चौक में दहन के लिए ले जाकर खड़ा कर दिया जाएगा।जबकि दहन से पूर्व रामलीला के लिए मंच तैयार कर सजावट की विशेष व्यवस्था की जा रही है। जिसमे रात्रि के समय गांधी चौक मैदान एवं कण्डरा पारा के मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति होगी। जिसे नगर सहित क्षेत्रवासी लुफ्त उठाएंगे।




