विविध

*बेरला-भिलाई की बेटी उमा बारले का कमाल! PM मोदी ने किया सम्मानित, पूरे देश में किया टॉप*

 

●बेमेतरा:- छत्तीसगढ़ के बेरला-भिलाई क्षेत्र की बेटी सुश्री उमा बारले ने पूरे देश में अपने क्षेत्र का नाम रौशन किया है। ऑल इंडिया ट्रेड टेस्ट (AITT) में सर्वाधिक अंक हासिल कर पूरे भारत में पहला स्थान प्राप्त करने पर, उन्हें प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी द्वारा सम्मानित किया गया। उमा बारले को यह प्रतिष्ठित सम्मान 4 अक्टूबर को नई दिल्ली में आयोजित चौथे कौशल दीक्षांत समारोह में प्रदान किया गया। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर, प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। सफलता का जुनून और लगन से भिलाई महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की छात्रा उमा बारले ने स्टेनो की परीक्षा में यह ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। इस सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए उमा बारले ने कहा, “मेरे अंदर जुनून था कि मुझे अच्छे नंबरों के साथ स्टेनो की परीक्षा पास करनी है। मेरी मेहनत रंग लाई और मेरी सफलता पर पीएम मोदी जी ने भी बधाई दी है। यह मेरे लिए बहुत गर्व का क्षण है।” संस्थान के शिक्षकों ने भी उमा की इस सफलता पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि उमा बारले हमेशा से एक लगनशील छात्रा रही हैं, और उनका नेशनल लेवल पर टॉप करना पूरे संस्थान के लिए गौरव की बात है। सुश्री उमा बारले ने अपनी मेहनत और समर्पण से यह साबित कर दिया है कि लगन और सही मार्गदर्शन से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उनकी यह उपलब्धि न सिर्फ बेरला-भिलाई क्षेत्र के युवाओं के लिए, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए एक बड़ी प्रेरणा है। बेरला और भिलाई के निवासियों व क्षेत्रवासियों की ओर से सुश्री उमा बारले को इस शानदार उपलब्धि पर ढेरों बधाईयाँ दी गयी है।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button