कबीरधाम विशेष

ग्राम पंचायत खैरबाना कला का संपूर्ण अभिलेख वर्तमान सचिव को नहीं दिए जाने के कारण हुई बड़ी कार्यवाही

पंचायत सचिव श्री टेकराम डहरिया तत्काल प्रभाव से निलंबित

ग्राम पंचायत खैरबाना कला का संपूर्ण अभिलेख वर्तमान सचिव को नहीं दिए जाने के कारण हुई बड़ी कार्यवाही

कवर्धा, 01 मार्च 2023। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री संदीप कुमार अग्रवाल ने ग्राम पंचायत खैरबनाकला के तत्कालीन सचिव श्री टेकराम डहरिया एवं वर्तमान सचिव ग्राम पंचायत खैरबनाखुर्द को कर्तव्य में गंभीर लापरवाही एवं स्वेच्छा चारित बरतने पर छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा अनुशासन तथा अपील नियम 1999 में निहित प्रावधानों के अनुसार तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
इस संबंध में प्राप्त जानकारी अनुसार सचिव श्री टेकराम डेहरिया का स्थानांतरण ग्राम पंचायत खैरबनाकला जनपद पंचायत बोड़ला में दूसरे ग्राम पंचायत खैरबनाखुर्द में किया गया था। लेकिन बार-बार निर्देशित करने के बाद भी वर्तमान सचिव को ग्राम पंचायत खैरबना कला का सम्पूर्ण अभिलेख इनके द्वारा नहीं दिया गया। इस संबंध में श्री टेकराम डहरिया को कारण बताओ सूचना जारी किया गया लेकिन जवाब समाधान कारक प्रस्तुत नहीं करने के कारण इन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय जनपद पंचायत बोड़ला निर्धारित किया गया है तथा इन्हें जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। ग्राम पंचायत खैरबना खुर्द में रिक्त सचिव का प्रभार श्रीमती सरस्वती भारतेंदु सचिव संलग्न जनपद पंचायत बोड़ला को आगामी आदेश तक दिए जाने का आदेश जारी किया गया है।

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Related Articles

Back to top button