कबीरधाम विशेष

ग्राम पंचायत निवासपुर रोजगार सहायक सूचना के बाद भी बैठक में अनुपस्थित रहने पर 1 दिन के वेतन कटौती के दिए गए निर्देश

अमृत सरोवर के कार्य को गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण करें-सीईओ जिला पंचायत

ग्राम पंचायत निवासपुर रोजगार सहायक सूचना के बाद भी बैठक में अनुपस्थित रहने पर 1 दिन के वेतन कटौती के दिए गए निर्देश

कार्यों की प्रगति संतोषजनक नहीं पाए जाने पर मैदानी कर्मचारियों को लगाई कड़ी फटकार

कवर्धा, 03 मार्च 2023। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार योजना अंतर्गत जिले में कराए जा रहे अमृत सरोवर की कार्यवार समीक्षा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री संदीप कुमार अग्रवाल द्वारा की गई। अमृत सरोवर के कार्य की प्रगति गुणवत्ता यूज़र ग्रुप निर्माण कार्य का सूचना पटल सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए ग्राम रोजगार सहायक एवं तकनीकी सहायकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान जनपद पंचायत बोड़ला के ग्राम पंचायत निवासपुर ग्राम रोजगार सहायक पूर्व सूचना के बाद भी समीक्षा बैठक में उपस्थित नहीं हुए जिसके कारण उनके 1 दिन का वेतन कटौती करने के निर्देश सीईओ जनपद पंचायत को दिया गया। मैदानी कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा गया कि सभी अमृत सरोवर का कार्य शासन द्वारा निर्धारित मापदंड अनुसार गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण करें। अमृत सरोवर के कार्यों में अधिक से अधिक मजदूरों को रोजगार देते हुए निर्माण कार्य कराए जाने के निर्देश दिए गए।समीक्षा के दौरान कुछ ग्राम पंचायतों के कार्यों में प्रगति नहीं पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई गई एवं चेतावनी देते हुए कहा गया कि समय पर कार्य पूरा नहीं होने पर संबंधितो के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जावेगी।
ज्ञात हो कि जल संरक्षण एवं जल संचय करते हुए भू-जल स्तर में वृद्धि करने के उद्देश्य से आजादी के 75 वे वर्षगांठ के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी परिपेक्ष में भारत सरकार द्वारा देश के प्रत्येक जिलों में अमृत सरोवर का निर्माण कराया जाने का लक्ष्य रखा गया है।इसी तरह जिले में 76 अमृत सरोवर का निर्माण किया जा रहा है जिसमें अभी भी बहुत से कार्यों को पूर्ण किया जाना शेष है। प्रतिदिन कार्यों में पंजीकृत मजदूरों को नियोजित कर कार्य संपादित किया जाना है। अमृत सरोवर का निर्माण हो जाने के उपरांत यूजर ग्रुप बनाते हुए आजीविका के गतिविधियों को प्रारंभ करना है जिससे स्थाई रोजगार का सृजन हो सके। निर्माण कार्य में लगे पंजीकृत मजदूरों को समय-सीमा में मजदूरी भुगतान पूर्ण कराने के निर्देश मैदानी कर्मचारियों को दिया गया। सभी सीईओ जनपद पंचायतों को निर्देशित करते हुए कहा गया कि वे अपने क्षेत्र अंतर्गत इन कार्यों का सतत निरीक्षण करें एवं कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण कराना सुनिश्चित करें इसके साथ ही विभिन्न ग्राम पंचायतों में नए कार्य स्वीकृत करने का प्रस्ताव जिला पंचायत में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। सभी तकनीकी सहायकों को प्रतिदिन कार्यस्थल पर उपस्थित होकर कार्य कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में सभी जनपद पंचायत के मुख्य कार्यक्रम अधिकारी कार्यक्रम अधिकारी ग्राम रोजगार सहायक एवं जिला पंचायत के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Related Articles

Back to top button