छत्तीसगढ़

स्वास्थ्य विभाग की हुई समीक्षा बैठक आयुश्मान कार्ड हेतु शिविर, एनीमिया मुक्त नारायणपुर अभियान सहित विभिन्न स्वास्थ्य केन्द्रों में निर्माण कार्यो के प्राक्कलन तैयार करने हेतु कलेक्टर ने दिये निर्देश

स्वास्थ्य विभाग की हुई समीक्षा बैठक
आयुश्मान कार्ड हेतु शिविर, एनीमिया मुक्त नारायणपुर अभियान सहित विभिन्न स्वास्थ्य केन्द्रों में निर्माण कार्यो के प्राक्कलन तैयार करने हेतु कलेक्टर ने दिये निर्देश
नारायणपुर, 03 मार्च 2023 – कलेक्ट्रेट के सभागार में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक कलेक्टर श्री अजीत वसन्त की अध्यक्षता में आयोजित की गई थी। बैठक के एजेण्डे में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ओरछा में ओटी कक्ष के उन्नयन, स्वास्थ्य विभाग के नवीन आवास भवन, आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए शिविर, एनीमिया मुक्त नारायणपुर, जीवन दीप समिति की बैठक  संबंधी विशय शामिल थे। बैठक में कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ओरछा में ओटी कक्ष के उन्नयन हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत ओरछा से प्राक्कलन तैयार करने हेतु चर्चा करने हेतु निर्देशित किया। इसके साथ ही उन्होने कहा कि नया बस स्टैंड के पीछे स्वास्थ्य विभाग की नवीन आवास के संबंध में जिन कर्मचारियों को आवास आबंटित किया गया है और आबंटित आवास गृह का सात दिवस के भीतर अधिपत्य नही लेने की स्थिति में प्रतिक्षा सूची में से पात्र कर्मचारियों को आबंटित किया जाए।
साथ ही आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत से समन्वय स्थापित कर शिविर तिथि के ही दिन आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए कर्मचारियों का ड्यूटी लगाये जाए। इसके अलावा एनिमिया मुक्त नारायणपुर अभियान के तहत् मोडरेट एवं गंभीर एनिमिया के मरीजों का चिन्हांकित कर 15 दिवस के भीतर कार्य योजना तैयार करने हेतु कलेक्टर द्वारा निर्देशित किया गया है। इसके साथ ही कलेक्टर ने यह भी कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र से जब मरीजों को उच्च संस्थान हेतु रेफर किया जाता है तो उसके आवश्यक दस्तावेज (जैसे आधार कार्ड, राशन कार्ड एवं आयुष्मान कार्ड अनिवार्य रूप से ले जाने के लिए सभी उपस्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी, मितानिन, 108 सुनिश्चित करें। इसके साथ ही बैठक में जीवन दीप समिति की बैठक प्रतिमाह करने, हाट बाजार शिविर में एम.बी.बी.एस. चिकित्सा अधिकारी को स्वास्थ्य जांच हेतु भेजने के लिए भी कहा गया।

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Related Articles

Back to top button