*साजा में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा अपर कलेक्टर की मांग को लेकर विधायक ईश्वर साहू को सौंपा गया ज्ञापन*

देवकर: -साजा में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा अपर कलेक्टर की मांग को लेकर राजनीतिक सरगम राजनीतिक सरगम तेज हो गई है साजा क्षेत्र की जनता की कई वर्षों से मांग रही की साजा में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा अपर कलेक्टर का लिंक कोर्ट स्थापित किया जाए, समय-समय पर संबंधित शासन को क्षेत्र में जनता की ओर से राजनीतिक नेताओं ने ज्ञापन सौंप कर इस मांग को बलवती करने का प्रयास किया किंतु अनेक कर्म का हवाला देते हुए प्राय यह मांग अपूर्ण ही रह गई लेकिन भाजपा सरकार आते ही अब इस मांग को क्षेत्र की जनता ने प्रमुखता से बताते हुए पूर्ति करने की अपेक्षा सरकार से की है इस संबंध में अधिवक्ता संघ साजा के पदाधिकारी ने क्षेत्र के विधायक ईश्वर साहू से मिलकर ज्ञापन की प्रति सोपी है और और उसकी ज्ञापन की प्रति लिपि विधि विधायी मंत्री अरुण कुमार साव तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव सायं को भी प्रेषित की है की उक्त आशा के संबंध में बताया गया है कि साजा विधानसभा बहुत पुरानी विधानसभा है जहां पर व्यवहार न्यायालय की स्थापना वर्ष 2009 मैं की जा चुकी है निरंतर हो रहा है इसी तरह यहां पर अनुभागी अधिकारी का कार्यालय संचालित हो रहा है साथ ही थाना तहसील के अलावा कोषाधालय एवं अन्य बड़े शासकीय कार्यालय भी पूर्व से स्थापित है लेकिन अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश का न्यायालय नहीं होने से मामलों में पक्षकारों को यहां से लगभग 90 किलोमीटर की दूरी मुख्यालय से तय करनी पड़ती है जो की जनता एवं पक्षकारों के लिए सुविधाजनक होता है किसी भी व्यवहार न्यायालय के खिलाफ बेमेतरा आना जाना पड़ता है लोगों को काफी राहत महसूस होगी वही पक्षकारों को सस्ता एवं सुंदर प्राप्त होगा और यही शासन की मंशा है इसी तरह बेमेतरा अपर कलेक्टर कॉ लिंग कोर्ट सप्ताह में 3 दिन स्थापित करने की मांग की गई है इन सारे कार्यालय के लिए शासकीय संस्थान वैकल्पिक रूप से साज़ा में स्थित है इसी तरह यातायात साधनों के अलावा कार्यकाल एवं न्यायालय की स्थापित होने की सारी सुविधाएं मुहैया हो पाएगी
इस संबंध में विधायक को दिए गए ज्ञापन की पुष्टि अधिवक्ता संघ साजा के सहसचिव मनोज कुमार वर्मा ने शासन से अनुरोध किया है कि यथाशीघ्र ही इस क्षेत्र की प्रमुख मांगों को पूर्ण कर क्षेत्र की जनता को राहत पहुंचाई जाए




