विविध
*ग्राम पंचायत खंघारपाट सरपंच सुश्री डिम्पी वर्मा ने यदुवंशीयों को दिया भेंट*

*भिंभौरी*:- दीपावली पर्व के पावन अवसर पर प्रत्येक गाँव-गली मे यदुवंशीयों के द्वारा दोहे के साथ सांस्कृतिक नृत्य (राउत नाचा) किया जाता है इस दौरान वें पारम्परिक एवं सांस्कृतिक वेशभूषा धारण करते हैं जिससे उनकी सुंदरता अलग ही प्रतीत होती है जिसे ध्यान मे रखते हुए ग्राम पंचायत खंघारपाट सरपंच सुश्री डिम्पी वर्मा द्वारा अपने गाँव के समस्त यदुवंशीयों को बीते रविवार को दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सांस्कृतिक एवं पारम्परिक वेशभूषा वितरण किया गया ।




