छत्तीसगढ़

विद्यालयों और आंगनबाड़ी भवनों के नवीन स्वीकृत एवं मरम्मत कार्यो प्राथमिकता से पूरा करें निर्माण एजेंसियां

विद्यालयों और आंगनबाड़ी भवनों के नवीन स्वीकृत एवं मरम्मत कार्यो प्राथमिकता से पूरा करें निर्माण एजेंसियां
कलेक्टर ने बोरगांव एवं बेलगांव में चल रहे निर्माण कार्यो का किया निरीक्षण
बोरगांव से बड़े जम्हरी जाने वाले मार्ग पर पुलिया निर्माण के प्राकलन तैयार करने के दिये निर्देश
नारायणपुर, 21 जून 2023 – जिले के विद्यालयों और आंगनबाड़ी भवनों के नवीन स्वीकृत निर्माण कार्यो के साथ साथ पुराने स्कूल भवनो के मरम्मत के कार्य जिले के विभिन्न विभागों के निर्माण एजेंसियों द्वारा तेजी से पूरा कराए जा रहे हैं ताकि शिक्षा सत्र प्रारंभ होने पर बच्चों को एक अच्छा स्कूल एवं आंगनबाड़ी भवन परिसर मिले, जहां वे अपनी पढ़ाई जारी रख सकें। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा समय समय पर निर्माण एजेंसियों को समय पर कार्य पूरा करने की हिदायत दी जाती रही है। कलेक्टर श्री अजीत वसन्त ने आज ग्राम पंचायत खड़कागांव के आश्रित ग्राम बोरगांव के साथ बेलगांव का दौरा कर यहां स्वीकृत स्कूल भवन, स्कूल मरम्मत कार्य का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान जिला पंचायत के सदस्य श्री सुक्कू सलाम, सरपंच श्रीमती सताय पोटाई, जिला पंचायत के सीईओ श्री देवेश कुमार ध्रुव, जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने बोरगांव से बड़े जम्हरी जाने वाले मार्ग का निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने चर्चा के दौरान बताया कि बोरगांव एवं बड़े जम्हरी के बीच स्थित नदी के कारण बरसात के तीन चार माह पानी जमा रहता है और यहां से बड़े  जम्हरी जाने का मार्ग अवरूध हो जाता है। बड़े जम्हरी जाने के लिए स्कूली बच्चों और ग्रामीणो को आंठ से दस किलोमीटर घूमकर जाना पड़ता है। इस परेशानी को दूर करने के उद्देश्य से कलेक्टर ने जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता एवं आरईएस के अधिकारी को पुल एवं स्टाप डेम काजवे निर्माण के लिए प्राकलन तैयार करने के लिए निर्देश दिये। इस दौरान उन्होने बोरगांव में जल जीवन मिशन द्वारा घर घर पाईप लाईन के जरिए पेयजल पहुंचाये जाने की व्यवस्था को देखा। उन्होने कहा कि इसके तहत् जो ग्रामीण परिवार छूट गये हैं उनको भी ग्राम सभा से प्रस्ताव पारित करा कर स्वच्छ पेयजल उन तक पहुंचाये। इस दौरान उन्होने बोरगांव मे स्वीकृत प्राथमिक शाला के भवन निर्माण कार्य का अवलोकन किया और कहा कि इसे  हर हाल में निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कर लिया जावे। कलेक्टर श्री अजीत वसन्त ने बेलगांव स्थित प्राथमिक शाला भवन के मरम्मत कार्य का निरीक्षण कर उसे एक सप्ताह के भीतर पूरा करने के निर्देश दिये। इसके अलावा उन्होने शासकीय माध्यमिक विद्यालय के मरम्मत कार्य को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिये।

Abhitab Namdeo

Related Articles

Back to top button