छत्तीसगढ़

विधायक चंदन कश्यप एवं जनप्रतिनिधियों ने मल्टी एक्टिविटी सेंटर में संचालित गतिविधियों का किया अवलोकन

विधायक चंदन कश्यप एवं जनप्रतिनिधियों ने मल्टी एक्टिविटी सेंटर में संचालित गतिविधियों का किया अवलोकन
नारायणपुर 17 दिसम्बर, 2022 –  राज्य सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर नारायणपुर जिले के कोचवाही गौठान में छत्तीसगढ़ गौरव दिवस कार्यक्रम का जिला स्तरीय आयोजन किया गया। कार्यक्रम के बाद छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प  विकास बोर्ड के अध्यक्ष और नारायणपुर विधायक श्री चन्दन कश्यप तथा जनप्रतिनिधियों ने नारायणपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत कोचवाही में संचालित मल्टी एक्टिविटी सेंटर में संचालित विभिन्न गतिविधियों फैंसिंग तार निर्माण, रेशम धागाकरण, कुकिस निर्माण, मुर्गी एवं कड़कनाथ पालन केन्द्र, बाड़ी और पेवर ब्लाक निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक ने मल्टी एक्टिविटी सेंटर में निर्माणाधीन सामग्रियों हेतु कच्चा माल और बाजार की उपलब्धता की जानकारी ली। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती श्यामवती रजनू नेताम, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री देवनाथ उसेंडी, जनपद पंचायत अध्यक्ष पण्डीराम वड्डे, जनपद सदस्य सुक्कू सलाम, जनपद सदस्य हेमलता पुजारी, सरपंच बड़ेजम्हरी सहित जिले के प्रभारी कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री देवेश कुमार ध्रुव, एसडीएम श्री जितेन्द्र कुर्रे, डिप्टी कलेक्टर श्री रामसिंग सोरी, श्री अभिजीत मंडावी, सुमित बघेल, उपसंचालक कृशि श्री बीएस बघेल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ कंवर, के अलावा अन्य जिला स्तरीय अधिकारी व क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Related Articles

Back to top button