छत्तीसगढ़
3 मार्च तक भूमि संबंधी दावा आपत्ति आवेदन आमंत्रित

3 मार्च तक भूमि संबंधी दावा आपत्ति आवेदन आमंत्रित
नारायणपुर, 23 फरवरी 2023 – न्यायालय तहसीलदार द्वारा जिले के समस्त निवासियों को सूचित किया गया है कि

आवेदक कार्यालय खेल अधिकारी एवं युवा कल्याण विभाग, तहसील व जिला नारायणपुर के द्वारा आवेदन प्रस्तुत कर लेख किया हैं कि ग्राम नारायणपुर प.ह.नं. 17 में स्थित भूमि खसरा नम्बर 153/1 में से 1.356 है एवं खसरा नम्बर 434/1 में से 0.644 है। कुल 5.00 हे. शासकीय भूमि आबंटन कराने हेतु कलेक्टर के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया है। इसके तहत् जांच प्रतिवेदनार्थ हेतु तहसीलदार न्यायालय को प्राप्त हुआ है। जिसकी आगामी सुनवाई 3 मार्च 2023 को न्यायालय में नियत हैं। इस संबंध में जिस किसी व्यक्ति या संस्था को दावा आपत्ति प्रस्तुत करना हो तो स्वयं या अपने अधिवक्ता के माध्यम से सुनवाई दिनांक को इसके पूर्व उपस्थित होकर तहसीलदार न्यायालय में आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। नियत तिथि के पश्चात् प्राप्त दावा आपत्ति एवं आवेदन पर कोई विचार नहीं किया जावेगा




