छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा मे शामिल होने जा रही भाजपा कार्यकर्ताओ से भरी बस खड़ी ट्रेलर से टकराई, दो लोगो की मौत,12 घायल

 बिलासपुर छत्तीसगढ़ तखतपुर टेकचंद कारड़ा

कोटा – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा मे शामिल होने जा रही भाजपा कार्यकर्ताओ से भरी बस खड़ी ट्रेलर से टकराई, दो लोगो की मौत,12 घायल

 

आज रायपुर में प्रधानमंत्री की होने वाली आम सभा में शामिल होने जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की बस सड़क दुर्घटना हो जाने से दो लोगों की मृत्यु हो गई और दर्जनभर घायल हो गए जिनका इलाज बिलासपुर रतनपुर के अस्पताल में चल रहा है
बिलासपुर-अंबिकापुर नेशनल हाइवे पर तेज रफ्तार लक्जरी बस सड़क किनारे खड़ी ट्रेलर ट्रक से टकरा गई, यह हादसा इतना भीषण था कि बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए.
मिली जानकारी के अनुसार रतनपुर थाना क्षेत्र के बेलतरा के पास सुबह 515 बजे के आसपास सड़क किनारे खड़ी ट्रेलर से बस की टक्कर हो गई बस में सवार 2 लोगो मौके पर ही मौत हो गई। वही 12 लोग घायल हो गए बताया जा रहा है की बस में कुल 47 लोग सवार थे। जिसे अन्य राहगीरों ने डायल 112 को सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को रतनपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तत्कालित उपचार हेतु भर्ती कराया गया है। वही गंभीर रूप से घायलों को बिलासपुर अपोलो में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है की अंबिकापुर विश्रामपुर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने रायपुर जा रहे थे।

 

तभी सुबह 5 बजे के आसपास ड्राइवर को झपकी आ गई और बस सड़क किनारे खड़ी ट्रेलर से जा भिड़ी फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच आगे की कार्रवाई में जुट गई।

Sunil Namdeo

Related Articles

Back to top button