कबीरधाम विशेष

कैबिनेट मंत्री ने छत्तीसगढ़ गौरव दिवस पर बोड़ला नगर विकास के लिए करोड़ों रूपए की भूमिपूजन किया

चार वर्षो में छत्तीसगढ़ महतारी, किसान, मजदूर, श्रमिक, युवाओं सहित सभी वर्गो का मान-सम्मान और गौरव बढ़ा है-कैबिनेट मंत्री श्री अकबर

कैबिनेट मंत्री ने छत्तीसगढ़ गौरव दिवस पर बोड़ला नगर विकास के लिए करोड़ों रूपए की भूमिपूजन किया

कवर्धा, 17 दिसंबर 2022। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर ने आज छत्तीसगढ़ गौरव दिवस पर बोड़ला नगर पंचायत के विकास कार्यो के लिए 2 करोड़ 89 लाख 53 हजार 200 रूपए की सौगात दी। मंत्री श्री अकबर ने जन आकाक्षांओं के अनुरूप 2 करोड़ 89 लाख 53 हजार 200 रूपए की लागत से 70 अलग-अलग विकास कार्या का भूमिपूजन किया। उन्होंने नगर वासियों के मांगों को पूरा करते हुए आंगनबाड़ी निर्माण कार्य, सामुदायिक भवन निर्माण कार्य, मिनी उद्यान निर्माण कार्य, यात्री प्रतिक्षालय चबुतरा निर्माण, सांस्कृतिक मंच, सामुदायिक भवन मररम्मत कार्य, विभिन्न मरम्मत, संधारण कार्य, सीसी रोड़, नाली निर्माण कार्य और पुल पुलिया निर्माण कार्य की आधारशीला भी रखी।
कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि आज पूरा राज्य छत्तीसगढ़ गौरव दिवस मना रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने आज सफलता पूर्वक चार वर्ष पूरे कर लिए है। भूपेश सरकार के नेतृत्व में समग्र छत्तीसगढ़ का समुचित विकास हो रहा है। इन चार वर्षो में प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी जैसे बुनियादी सुविधाओं के अलावा राज्य के किसान, मजदूर, लघुवनोपज से जुड़े लाखों परिवारों सहित सभी वर्गो को केन्द्र में रखकर राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, शिक्षा के क्षेत्र में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, सार्वभौम पीडीएस सहित महेन्द्र कर्मा तेंदूपत्ता संग्राहक सामाजिक सुरक्षा योजना सहित अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं बनाई गई है। इन योजनाओं से प्रदेश के करोड़ों लोगों को सीधा लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की मूल कला एवं संस्कृति, रिति रिवाज, परंपराओं को संरक्षण एवं संवर्धन के साथ राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने सफल हुए है। इससे छत्तीसगढ़ महतारी, किसान, मजदूर, श्रमिक, युवाओं सहित सभी वर्गो का मान-सम्मान और गौरव बढ़ा है। इस अवसर पर क्रेडा के सदस्य श्री कन्हैया अग्रवाल, श्री नीलकंठ चंद्रवंशी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री होरी साहू, बोड़ला नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सावित्री साहू, श्री संतोष अवस्थी, श्रीमती शमसाद बेगम, श्री अर्जुन पटेल, विसर्जन धु्रर्वे, श्री भरत गुप्ता, कवर्धा कृषि उपज मंडी अध्यक्ष श्री नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष श्री चोवाराम साहू, श्री पिताम्बर वर्मा सहित समस्त सभापति, एल्डरमेन, पार्षदगण सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

मंत्री श्री अकबर ने इन कार्यो किया भूमिपूजन

कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने नगर पंचायत बोड़ला में जिला योजना से वार्ड क्रमांक 14 में मां शारदा नगर में आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य के लिए 6 लाख 50 हजार रूपए, वार्ड क्रमांक 14 पानी टंकी के पास सामुदायिक भवन निर्माण कार्य के लिए 6 लाख 50 हजार रूपए, पार्षद निधि मद से वार्ड क्रमांक 11 में पूर्व निर्मित सार्वजनिक, सांस्कृतिक मरम्त एवं संधारीण कार्य के लिए 2 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 02 में गणेशबंद तालाब के किनारे मिनी उद्यान निर्माण कार्य के लिए 1 लाख 98 हजार रूपए, वार्ड क्रमांक 05 में यात्री प्रतिक्षालय निर्माण कार्य के लिए 4 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 09  में यात्री प्रतिक्षालय निर्माण कार्य के लिए 4 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 05 में चबुतरा निर्माण कार्य के लिए 3 लाख 26 हजार रूपए, वार्ड क्रमांक 09 में चबुतरा निर्माण कार्य के लिए 3 लाख 26 हजार रूपए, वार्ड क्रमांक 15 में चबुतरा निर्माण कार्य के लिए 3 लाख 26 हजार रूपए, वार्ड क्रमांक 13 में सांस्कृतिक मंच मरम्मत संधारण कार्य के लिए 6 लाख 26 हजार रूपए, वार्ड क्रमांक 08 हनुमान मंदिर के पास सार्वजनिक, सामुदायिक भवन में मरम्मत, संधारण कार्य के लिए 6 लाख 50 हजार रूपए, वार्ड क्रमांक 10 में शनि के पास सार्वजनिक, सामुदायिक भवन मरम्मत, संधारण कार्य के लिए 01 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 10 मंगल भवन के पास सार्वजनिक, सामुदायिक भवन मरम्मत, संधारण कार्य के लिए 02 लाख रूपए और वार्ड क्रमांक 15 में विभिन्न मरम्मत, संधारण कार्य के लिए 2 लाख रूपए के कार्यो का भूमिपूजन किया। मंत्री श्री अकबर ने इसके साथ-साथ अधोसंचना मद से 2 करोड़ 37 लाख रूपए की लागत से 56 कार्यो का विधिवत भूमिपूजन किया।

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Related Articles

Back to top button