महिला स्वास्थ्य” पर रासेयो दशरंगपुर ने “नुक्कड-नाटक” कर दी जानकारी

“महिला स्वास्थ्य” पर रासेयो दशरंगपुर ने “नुक्कड-नाटक” कर दी जानकारी
कवर्धा छत्तीसगढ़
:: “राष्ट्रीय पोषण माह” में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय -दशरंगपुर की संयुक्त इकाई के कार्यक्रम अधिकारी हेमधर साहू व महिला इकाई की कार्यक्रम अधिकारी दुर्गेश नंदिनी के नेतृत्व में ,”नुक्कड नाटक” के माध्यम से “महिला स्वास्थय” पर दमदार अभिनय दिखाया गया । “नुक्कड नाटक ” में स्वयंसेवकों ने बताया कि–“स्वस्थ महिला हमेशा प्रसन्न रहती है तथा स्वस्थ होने के कारण,उसमें इतनी शक्ति-सामर्थ्य व बल आ जाता है कि वह दैनिक कार्य करते हुए ,परिवार व समाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सके।” प्रभारी प्राचार्य रवेन्द्र सिंह चंद्रवंशी ने”महिलाओं के लिए स्वास्थ्य सेवा ” का अर्थ गर्भावस्था तथा प्रसव में दी जाने वाली मातृ स्वास्थय सेवा ही नहीं” बल्कि प्रत्येक महिला को संपूर्ण जीवनकाल में पूर्ण स्वास्थ्य सेवायें हैं । कार्यक्रम अधिकारी हेमधर साहू के अनुसार महिला से संबंधित स्वास्थ्य सेवायें ,जीवन के हर क्षेत्र में सहायक होनी चाहिये क्योंकि केवल महिला की शारीरिक संरचना ही नहीं बल्कि महिला के आस-पास की सामाजिक,आर्थिक,पर्यावरणों तथा राजनैतिक परिस्थितियों का भी प्रभाव पडता है । महिला स्वास्थ्य पर आधारित “नुक्कड नाटक” ने राहगीरों-ग्रामवासियों को काॅफी प्रभावित किया । इस अवसर पर चौकी प्रभारी संजय मेरावी व अन्य आरक्षक उपस्थित रहकर आवश्यक सहयोग किये


