विविध

*• ग्राम पदमी में चोरी करने की नियत से घर के अंदर घुसने वाला तीन आरोपी को देवरबीजा पुलिस ने किया गिरफ्तार*

देवरबीजा, बेमेतरा:- पुलिस चौकी देवरबीजा में प्रार्थी राकेश सारथी पिता मोहित सारथी उम्र 42 साल साकिन पदमी ने लिखित आवेदन पत्र पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 21.06.2023 के रात्री को वह लोग अपने घर में सोये हुए थे तो रात्री मे तीन व्यक्ति घर के अंदर चोरी करने के नियत से घर अंदर आ गये थे नींद खुलने पर वे तीनो लोग घर से भागे तो गांव के लोगो ने इन लोगो को पकड़े है और नाम पता पूछने पर अपना-अपना नाम मोनू नट उम्र 20 साल, जीवन नट उम्र 22 साल दोनो साकिन कुसमी, मन्तोष नट उम्र 21 साल साकिन खुडमुडी थाना बेमेतरा का रहने वाला बताये है। फिर इस संबंध मे गांव के कोटवार भजमन दास मानिकपुरी को बुलाकर बताये है ये लोग पकडे नही गये होते तो चोरी कर भाग जाते कि रिपोर्ट पर अप.क्रमांक 316/2023 धारा 457,34 भादवि कायम कर विवेचना मे लिया गया।

 

उक्त घटना के संबंध में वरिष्ट अधिकारियो को अवगत कराया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा पुलिस चौकी देवरबीजा प्रभारी एवं चौकी स्टाफ को आरोपियों के विरूद्ध तत्काल कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

 

प्रकरण में विवेचना के दौरान आरोपी मोनू नट, जीवन नट, मंतोष नट तीनो से पुछताछ करने पर पता चला की उक्त तीनो आरोपी पकडे नहीं जाते तो चोरी की अपराध की घटना अवश्य ही करते। तीनो आरोपियों को दिनांक 21.06.2023 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया हैं।

उक्त कार्यवाही में पुलिस चौकी देवरबीजा प्रभारी सउनि सुभाष सिंह, आरक्षक रमेश चंद्रवंशी, कैलास पाटिल एवं अन्य स्टाफ का सराहनीय भूमिका रही।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button