छत्तीसगढ़

15 राज्यों के 56 राज्यसभा सीटों पर चुनाव का ऐलान, छत्तीसगढ़ की पहली निर्वाचित सदस्य सरोज पांडेय की सीट अप्रैल में होगी खालीElections announced for 56 Rajya Sabha seats in 15 states, the seat of Chhattisgarh’s first elected member Saroj Pandey will be vacant in April.

रायपुर। निर्वाचन आयोग ने छत्तीसगढ़ समेत संसद के उच्च सदन के 56 राज्यसभा सीटों पर चुनाव का ऐलान कर दिया है। देश के 15 राज्यों के लिए 27 फरवरी को चुनाव होगा। नामांकन की अंतिम तारीख 15 फरवरी तक है। 27 फरवरी को सुबह 9 बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। चुनाव के लिए आयोग 8 फरवरी को अधिसूचना जारी करेगा। नामांकन पत्रों की जांच की तारीख 16 फरवरी है। उम्मीदवार 20 फरवरी तक नाम वापस ले सकेंगे।

बता दें कि छत्तीसगढ़ की राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय का कार्यकाल अप्रैल में खत्म होगा। भाजपा नेता सरोज पाण्डेय छत्तीसगढ़ की पहली निर्वाचित राज्यसभा सांसद बनी थीं। तब 49 विधायकों वाली भाजपा की प्रत्याशी सरोज पाण्डेय को 51 वोट मिले थे। तब राज्य के इतिहास में यह पहला मौका था, जब राज्यसभा के लिए मतदान किया गया। अब तक निर्विरोध राज्यसभा पहुंचते थे। पिछली बार कांग्रेस के लेखराम साहू के रूप में प्रत्याशी उतरा गया, लेकिन साहू को पार्टी के ही पूरे वोट नहीं मिल पाए थे।

देश में राज्यसभा सीटों की कुल संख्या 245 हैं। इनमें से 233 सीटों पर अप्रत्यक्ष रूप से चुनाव होते हैं और 12 सदस्यों को राष्ट्रपति मनोनित करते हैं। राज्यसभा सदस्यों के चुनाव के राज्य के विधायक मतदान करते हैं। यानी राज्य में जिस पार्टी के विधायक अधिक होते हैं। आम तौर पर उन्ही पार्टी से राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होते हैं। राज्यसभा सीटों का निर्धारण राज्य की आबादी के अनुपात से होता है। वर्तमान में उत्तरप्रदेश में सर्वाधिक 32 राज्यसभा सीटें है।

देश की संसदीय व्यवस्था में लोकसभा अस्थायी सदन होता है। जबकि राज्यसभा जो संसद का उच्च सदन होता है। यह स्थायी सदन होता है। इसे भंग नहीं किया जा सकता है। वहीं लोकसभा सदस्यों का कार्यकाल 5 वर्ष और राज्यसभा सदस्य का कार्यकाल 6 वर्ष होता है।

Sunil Namdeo

Related Articles

Back to top button