विविध
*बेमेतरा थानखम्हरिया पुलिस की कार्यवाही पर सट्टा–पट्टी, पेन, नगदी रूपये एवं मोबाईल सहित आरोपी गिरफ्तार*

बेमेतरा:- वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा पर लगातार कार्यवाही की जा रही है जिसके तहत दिनांक 18 मई 2023 को थाना थानखम्हरिया में सट्टा का 01 प्रकरण दर्ज कर 01आरोपी के विरूद्ध धारा 6 छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है। जिसमें सट्टा – पट्टी, पेन सहित नगदी रकम 2,210/- रूपये एवं मोबाइल किमती 10,000/- रूपये, कुल जुमला कीमती 12,210/- रूपये को जप्त किया गया हैं। घटना स्थल वार्ड नं. 13 देवारपारा सार्वजनिक जगह थानखम्हरिया जिला बेमेतरा। आरोपी 1. विनोद कुमार नारंग पिता भगवानदास उम्र 27 साल साकिन वार्ड नंबर 01 थान खम्हरिया जिला बेमेतरा।




