मंत्री ने नव दाम्पत्य को नए जीवन के लिए शुभकामनाएं और बधाई दी

मंत्री ने नव दाम्पत्य को नए जीवन के लिए शुभकामनाएं और बधाई दी
कवर्धा, 23 अप्रैल 2023। राज्य सरकार के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर अक्षय तृतीया के अवसर कबीरधाम जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। मंत्री श्री अकबर ग्राम झलमला में श्री प्रभाती मरकाम की भतीजी के शादी समारोह में शामिल हुए। इसके बाद उन्होंने ग्राम कुसुमघटा में श्री छबिलाल वर्मा की सुपुत्री, ग्राम मानिकपुर में श्री मन्नुराम चंद्रवंशी की पुत्री, ग्राम झिरना में श्री धनश्याम पटेल के सुपुत्र एवं सुपुत्री और ग्राम गोरखपुर में श्री जोधराम साहू के सुपुत्र की शादी समारोह में शामिल हुए। उन्होंने आशीर्वाद देते हुए उपहार भी भेंट किए। श्री अकबर ने निवास में पहुंच कर पूरे परिवारजनों से भेंट-मुलाकात की और सभी का हाल-चाल जाना। इस अवसर पर कृषि उपज मंडी अध्यक्ष श्री नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष श्री चोवा साहू, श्री कलीम खान, श्री सनत जायसवाल, श्री रामचरण पटेल सहित अन्य जनप्रतिनधियों ने भी शादी की बधाई और शुभकामनाएं भी दी। मंत्री श्री अकबर ग्राम मानिकचौरी में श्री अभयराम साहू एवं श्री डेरहा साहू के परिजनों से भेंट मुलाकात कर हाल चाल जाना।




