कबीरधाम विशेष

जल जीवन मिशन का मुख्य उद्देश्य हर घर नल से जल पहुंचाना हैदृ कलेक्टर श्री महोबे

जल जीवन मिशन का मुख्य उद्देश्य हर घर नल से जल पहुंचाना हैदृ कलेक्टर श्री महोबे

कलेक्टर ने अधिकारियों, ठेकेदारों और इंजीनियर की संयुक्त बैठक लेकर जल जीवन मिशन के कार्यों की गहन समीक्षा की

कलेक्टर ने कार्यों में तेजी लाने और गुणवत्तापूर्ण करने के दिए निर्देश

कवर्धा, 23 अप्रैल 2023। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में जल जीवन मिशन से संबंधित अधिकारियों, ठेकेदारों और इंजीनियर की संयुक्त बैठक लेकर उनके कार्यों की गहन समीक्षा की। उन्होंने इस योजना के अंतर्गत चल रहे कार्यों में प्रगति लाने और गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस कार्य में लपरवारी बर्दास्त नही की जाएगी। लपरवाही करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
कलेक्टर श्री महोबे ने कहा कि जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत कार्य में हर स्तर पर मापदंड गुणवत्ता के अनुरूप होना चाहिए। जिस स्थान पर कार्य चल रहा है है वहां इंजिनियर द्वारा लगातार मॉनिटरिंग होना चाहिए।  टंकी का निर्माण सहित पाइप की गुणवत्ता पर समझौता नहीं किया जाएगा। अधिकारियों को इसका टेस्टिंग करने के निर्देश दिए। योजना के संबंधित सभी गाइड लाइन की जानकारी होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कुछ ग्रामों के निरीक्षण के दौरान देखा गया है कि नल कनेक्शन घर के बाहर दूर में कर दिया गया है। इसमें सुधार करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि पाइप लाइन के लिए जहां पर गड्डे किए जाते है, वहां पर पाइप लाइन बिछाने के बाद जल्दी सुधार कार्य किया जाए। इसमें शिकायत नहीं मिलना चाहिए। ठेकेदारों ने जानकारी दी की कुछ गांवों में पानी टंकी निर्माण के लिए स्थान की दिक्कत हो रही है। कलेक्टर ने एसडीएम को इसका निराकरण करते हुए जल्द ही कार्य प्रारंभ कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गांवों से आपसी समन्वय कर इसका समाधान करें।
कलेक्टर श्री महोबे ने कहा कि जल जीवन मिशन योजना शासन के प्राथमिकता में शामिल है, यह जनसामान्य से जुड़ा कार्य है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य हर घर नल के माध्यम से जल को पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि इस कार्य को अपना स्वामित्व लेकर करना होगा तभी कार्यों में तेजी और गुणवत्ता आएगी। ग्रामीण क्षेत्रों में टंकी निर्माण और पाइप लाइन का कार्य करने में अनेक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके लिए ग्रामों से आपसी समन्वय बनाकर कठिनाइयों को दूर करें। जिले के वनांचल क्षेत्रों में कार्य चुनौतीपूर्ण है, इन क्षेत्रों में विशेष ध्यान देने की जरूरत है। जिले के अंतिम छोर पर बसे पारा, मोहल्ला और मजरा टोले तक पेयजल को पहुंचाने का कार्य शीघ्र होना चाहिए।

योजनाओं का जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन करना हमारी जिम्मेदारी-कलेक्टर श्री महोबे

कलेक्टर श्री महोबे ने कहा कि जल जीवन मिशन का उद्देश्य सभी परिवार तक नल के माध्यम से पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। उन्होने कहा कि जल हमारे लिए महत्वपूर्ण है। शासन द्वारा बनाई गई योजनाओं का जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन करना हमारी जिम्मेदारी है। सभी नागरिकों को सतत रूप से पानी उनके घर तक पहुंचना चाहिए। इसके लिए यह जरूरी है कि सभी अधिकारी और इंजिनियर फिल्ड में जाकर कार्यो का निरीक्षण करे और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखे। उन्होंने कहा  कि जल जीवन मिशन के माध्यम से मैदानी क्षेत्र सहित सुदूर वनांचल क्षेत्र बैगा निवासियों के घर तक जल की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि यह योजना जिनके लिए बनाई गई है उन तक पहुचाने की जिम्मेदारी हमारी है। मिशन मोड में कार्य करते हुए इसका क्रियान्वयन होना चाहिए।

Abhitab Namdeo

Related Articles

Back to top button