कबीरधाम विशेष

जल संरक्षण पर किया गया क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

जल संरक्षण पर किया गया क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

कवर्धा, 25 जुलाई 2023। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे के निर्देश पर नेहरू युवा केंद्र कवर्धा (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) के तत्वाधान में जिला युवा अधिकारी श्री सौरभ कुमार निषाद के नेतृत्व में चारों ब्लॉक में जल संरक्षण पर कैच द रैन जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत जल संरक्षण पर क्विज प्रतियोगिता का अयोजन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोडापुरी में किया गया।
कैच द रैन पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे स्कूल के प्राचार्य श्री बसंत डोरे, श्री बीरेंद्र कुमार चंद्राकार, श्री शैलेश कुमार तिवारी, श्री मुन्ना लाल चंद्राकर, उपस्थित थे। सभी प्राचार्यो ने बच्चो को जल को किस तरह से संरक्षि कर सकते हैं इसके बारे में बताया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर पिंकी यादव, दूसरा स्थान पर दीपक, सरस्वती, लेखेश, एवं तीसरा स्थान पर शशि, बादल साहू ने बाजी मारी। छात्रों को कॉपी, पेन, मेडल देकर सबका मनोबल बढ़ाया गया और भविष्य में इस तरह के आयोजनो में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर युवा मंडल के सदस्य अजीत पाटले, रूपेश डहरिया एवं पंडरिया ब्लॉक के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक लैनदस मोहले मौजूद थे।

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Related Articles

Back to top button