कबीरधाम विशेष

उप मुख्यमंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव कबीरधाम जिले के दो दिवसीय प्रवास पर

उप मुख्यमंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव कबीरधाम जिले के दो दिवसीय प्रवास पर

कवर्धा, 25 जुलाई 2023। उप मुख्यमंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव 26 और 27 जुलाई को कबीरधाम जिले के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार 26 जुलाई को शाम 4.30 बजे बेमेतरा जिला से कबीरधाम जिले के ग्राम रणवीरपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। उप मुख्यमंत्री श्री सिंहदेव शाम 05 बजे ग्राम रणवीरपुर में आयोजित भरोसे के किसान सम्मेलन में शामिल होंगे। तत्पश्चात शाम 6 बजे ग्राम रणवीरपुर से कवर्धा के लिए प्रस्थान करेंगे।
उप मुख्यमंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव 27 जुलाई को सुबह 11 बजे कवर्धा में जनप्रतिनिधियों से भेंट मुलाकात करेंगे। दोपहर 01 बजे कलेक्टोरेट कार्यालय कवर्धा में समीक्षा बैठक लेंगे। शाम 4.30 बजे कवर्धा से सड़क मार्ग से रायपुर के लिए रवाना होंगे।

Sunil Namdeo

Related Articles

Back to top button