कबीरधाम विशेष

आपदा की पूर्व चेतावनी के लिए सचेत, दामिनी एवं मेघदूत ऐप का करें उपयोग

आपदा की पूर्व चेतावनी के लिए सचेत, दामिनी एवं मेघदूत ऐप का करें उपयोग

कवर्धा, 30 अक्टूबर 2025। जिला प्रशासन कबीरधाम द्वारा जनसामान्य से अपील की गई है कि वे आपदा की परिस्थितियों में सुरक्षा एवं पूर्व चेतावनी के लिए विकसित मोबाइल एप्लिकेशन “सचेत”, “दामिनी” एवं “मेघदूत” का उपयोग करें। ये एप्लिकेशन बाढ़, आकाशीय बिजली, वनों में आग, लू एवं ताप-घात जैसी प्राकृतिक आपदाओं की पूर्व जानकारी प्रदान करते हैं, जिससे समय रहते आवश्यक सावधानी बरती जा सके। इसके साथ ही आपदा के समय जनसामान्य की सहायता एवं बचाव के लिए शासन द्वारा आपदा टोल फ्री नंबर 1070 जारी किया गया है। इस नंबर पर कोई भी नागरिक आपातकालीन स्थिति में तत्काल संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकता है।
कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने जिले के समस्त आम नागरिकों से आग्रह किया है कि वे अपने मोबाइल में इन तीनों एप्लिकेशन को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सक्रिय रूप से उपयोग करें, तथा इनके प्रचार-प्रसार में सहयोग दें। उन्होंने यह भी कहा कि जिला एवं तहसील स्तर के अधिकारी इस संबंध में की गई कार्रवाई की जानकारी राजस्व लेखा शाखा को अवश्य प्रेषित करें।

Abhitab Namdeo

Related Articles

Back to top button