विविध

*नगरीय निर्वाचन के संबंध में अभ्यर्थियों को आवश्यक दिशा निर्देशों के बारे में दी जानकारी*

 

देवकर:- नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025 के नामांकन प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात नगर पंचायत देवकर के रिटर्निंग ऑफिसर एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा 01 फरवरी 2025 को दोपहर 12 बजे पीएम श्री स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों को आदर्श आचरण संहिता के पालन, निर्वाचन व्यय, निर्वाचन अभिकर्ता, मतदान अभिकर्ता एवं गणन अभिकर्ता की नियुक्ति तथा ईव्हीएम का प्रदर्शन तथा निकाय निर्वाचन के संबंध में अभ्यर्थियों को आवश्यक दिशा निर्देशों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही नगर पंचायत देवकर के विभिन्न वार्डों में ईव्हीएम प्रदर्शन केंद्र बनाकर आम नागरिकों को ईवीएम प्रदर्शनी कर जनजागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें अभ्यर्थियों के साथ साथ नगर के आम नागरिकों को भाग लेने अपील किया गया। उक्त कार्यक्रम में नगर पंचायत देवकर के रिटर्निंग ऑफिसर सरिता मढ़रिया, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर केशराम साहू, निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थीगण, व्यय संपरीक्षक अश्वनी साहू , ईव्हीएम प्रदर्शनी के नोडल महेंद्र कुमार देवांगन, अश्वन कुर्रे, इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया तथा अन्य उपस्थित रहे।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button