विविध

*मुख्यमंत्री निवास में उत्कृष्ट सदस्यता सम्मान समारोह: भाजपा कार्यकर्ताओं को ‘सदस्यता श्री’ से नवाजा गया*

 

नवा रायपुर, अटल नगर: नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में आयोजित उत्कृष्ट सदस्यता सम्मान समारोह 2024-25 में भाजपा के सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं को ‘सदस्यता श्री’ सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन सदस्यों को दिया गया जिन्होंने पार्टी के लिए उत्कृष्ट कार्य किया है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने सभी सम्मानित सदस्यों को बधाई दी और उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का समर्पण ही पार्टी की असली ताकत है।

 

 

समारोह में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पांडे, केंद्रीय राज्य मंत्री  तोखन साहू, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  किरण सिंह देव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री  अजय जम्वाल, प्रदेश संगठन महामंत्री  पवन साय, और उप-मुख्यमंत्री  अरुण साव व विजय शर्मा भी उपस्थित थे। इन सभी वरिष्ठ नेताओं ने अपने हाथों से कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया।

 

 

सम्मानित होने वाले सदस्यों ने इस विशेष सम्मान के लिए सभी नेताओं का आभार व्यक्त किया। यह आयोजन पार्टी के भीतर कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करने और उनके अथक परिश्रम को मान्यता देने के लिए किया गया था।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button