पति के खिलाफ थाने पहुंची 21 साल की महिला, कहा- मना करने के बाद भी करता है गंदा काम, दर्दनाक आपबीती

जानकारी के मुताबिक, घटना के हजीरा थाना इलाके की गंगा विहार कॉलोनी की है. महाराजपुरा सीएसपी रवि सिंह भदौरिया ने बताया कि 21 साल की विवाहिता अचानक 19 अप्रैल की रात हजीरा थाने पहुंची. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका पति उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य करता है. उसने कई बार इस बात का विरोध किया, लेकिन पति नहीं माना. उल्टा उसने उसे मारा और जान से मारने की धमकी भी दी. भदौरिया ने बताया कि महिला की शिकायत पर पति के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया है. उसके बाद पुलिस ने आरोपी पति की घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया
शादी के कुछ महीनों में बिगड़ गए हालात
पुलिस के मुताबिक, इस युवती की शादी पिछले साल एक जून को हजीरा थाना क्षेत्र की गंगा विहार कॉलोनी में रहने वाले युवक के साथ हुई थी. महिला मूल रूप से राजस्थान के धौलपुर की रहने वाली है. नवविवाहित महिला के मुताबिक, शादी की शुरुआत के दो-तीन महीने सब कुछ ठीक-ठाक रहा. उसके बाद पति घर पर शराब पीकर आने लगा. वह उसे अप्राकृतिक तरीके से संबंध बनाने के लिए विवश करने लगा. पहले वह सब कुछ सहती रही. लेकिन, जब यह हरकत रोज की हो गई तो उसने अपनी मां से इसकी शिकायत की.
पत्नी को मायके छोड़कर गायब हो गया पति
इसके बाद मां अपनी बेटी के ससुराल आई और दामाद को समझाया. लेकिन, दामाद ने उल्टे अपनी सास के साथ अभद्रता करके उसे घर से भगा दिया. 7 फरवरी को घुमाने के बहाने आरोपी पति महिला को लेकर अपनी ससुराल पहुंचा और उसे वहां छोड़कर गायब हो गया. नवविवाहिता ने अपने पति को फोन किया तो उसने उसे अपने साथ रखने से साफ इनकार कर दिया. इसके बाद 19 अप्रैल को नवविवाहिता अपनी मां के साथ हजीरा थाने पहुंची और पति के खिलाफ अप्राकृतिक कृत्य, मारपीट और जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज करवाया.



