विविध

*प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना अंतर्गत न्योता भोज प्राथमिक व माध्यमिक शाला मनिहारी में शामिल हुए गीतेश्वर साहू*

 

*प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना अंतर्गत न्योता भोज में गीतेश्वर के पुत्र व पुत्री की जन्मदिन पर शाला परिवार को कराया मीठी भोज*

 

बेरला:- विकासखंड बेरला के अंतर्गत प्राथमिक शाला और माध्यमिक शाला मनियारी में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना न्योता भोज के अंतर्गत गीतेश्वर साहू के द्वारा अपने पुत्र सागर साहू कक्षा तीसरी व पुत्री विनीता साहू कक्षा छठवीं के जन्मदिन पर प्राथमिक व माध्यमिक शाला परिवार को न्योता भोज के अंतर्गत संतुलित एवं पौष्टिक हलवा पूड़ी खिलाया गया। इससे शाला परिवार की ओर से विनीता व सागर की पिता गीतेश्वर साहू को हार्दिक शुभकामनाएं एवं आभार व्यक्त किया गया। इस कार्यक्रम में प्राथमिक शाला मनियारी से केशव राम देश लहरे प्रधान पाठक, देवेंद्र सिंह राजपूत सहायक शिक्षक, भारत राम साहू सहायक शिक्षक, राकेश गुप्ता सहायक शिक्षक, माध्यमिक शाला से प्रशन कुमार राजपूत प्रधान पाठक, नंदकिशोर पटेल शिक्षक, दुर्गादास चेलक शिक्षक सीएससी मोहपट्टा तथा ग्रामवासी रविंद्र भास्कर चौबे व उपसरपंच सोहन साहू उपस्थित रहे।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button