*छत्तीसगढ़ीया अग्रवाल समाज की ओर से महाराजा अग्रसेन की जंयती के अवसर पर शोभायात्रा निकाली गई*

देवकर — छत्तीसगढ़ीया अग्रवाल समाज की ओर से महाराजा अग्रसेन की जंयती के अवसर पर शोभायात्रा निकाली गई. महाराजाधिराज श्री अग्रसेन जी की जंयती अग्रवाल समाज, अग्रवाल युवा परिषद् एवं महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। भगवान अग्रसेन महाराज की प्रातः काल नौ बजे से समाज के लोगों द्वारा पूजा – अर्चना आरती वंदना की गई। नगर देवकर में शोभायात्रा का जगह-जगह अग्रवाल समाज के बंधुओं द्वारा महाराज अग्रसेन की पूजन की गई अग्र बंधुओं का स्वागत किया।इस मौके पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुआ। वहीं गुरूवार को भव्य शोभायात्रा नगर देवकर के अग्रवाल मुहल्ला से शोभायात्रा निकाली छोटा हाथी गाड़ी से विराजमान किया गया। यात्रा में डी जे धून थिरकते बच्चों और महिलाओं गाजे बाजे नाचते निकली नगर देवकर के सभी मुहल्ला निकाल मां महामाया मंदिर, महादेव पारा, महावीर चौक,बस स्टैंड होते हुए वापसी हुआ संपन्न हुई। वहीं समाज की महिलाएं लाल रंग की साड़ी एवं पुरुष वर्ग कुर्ता पजामा के वेश में महाराज अग्रसेन के जयघोष के साथ चल रहे थे।भव्य झांकी के रूप में चल रही थी। उक्तावसर पर प्रसादी वितरण भी किया गया। समाज के मुख्या लवकुश अग्रवाल, ललित अग्रवाल, उमाकांत अग्रवाल, लल्लू अग्रवाल, अश्वनी अग्रवाल,गणेश अग्रवाल, प्रफुल्ल अग्रवाल, राजेश गुप्ता, सुरेश गुप्ता, महावीर अग्रवाल, प्रकाश अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल, सतीश अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, सत्यवान अग्रवाल,संजू अग्रवाल,राकेश अग्रवाल, नगर पंचायत देवकर उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल जी,ओर समाज लोग उपस्थित थे।




