छत्तीसगढ़
गढ़बेंगाल हेल्थ एंड वेलनेस संेटर का कलेक्टर ने किया निरीक्षण अनुपस्थित दो आरएचओ को दिया गया शो-काज नोटिस

गढ़बेंगाल हेल्थ एंड वेलनेस संेटर का कलेक्टर ने किया निरीक्षण
अनुपस्थित दो आरएचओ को दिया गया शो-काज नोटिस

नारायणपुर, 01 मार्च 2023 – कलेक्टर श्री अजीत वसन्त ने आज गढ़बेंगाल हेल्थ एंड वेलनेस संेटर का निरीक्षण किया। इस मौके पर कलेक्टर ने संेटर में कार्यरत स्टॉफ के बारे मे जानकारी चाही परंतु संेटर में पदस्थ चार स्वास्थ्य कर्मचारियों में से दो कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये जबकि दो अवकाश पर थे। इस पर कलेक्टर ने सीएमएचओ को तलब करते हुए अनुपस्थित आरएचओ गजेन्द्र पात्र एवं उमेश्वरी को तुरंत कारण बताओं नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।



