छत्तीसगढ़

एनीकट में नहाने गए दो दोस्‍त शिवनाथ नदी में बहे, एक ने तैरकर बचाई जान, दूसरे की तलाश में जुटी गोताखोर की टीम

राजनांदगांव। अंबागढ़ चौकी एनीकट में नहाने गए दो दोस्त नदी के तेज बहाव में बह गए। इसमें से एक युवक तैरकर बाहर निकल गया, लेकिन दूसरे युवक का अब तक कहीं पता नहीं चला है। पुलिस ने बताया कि अंबागढ़ चौकी नगर के परमेश्वरी वार्ड निवासी करण यादव (18 वर्ष) अपने साथी डेविड देवांगन (16 वर्ष) के साथ सुबह करीब 11 बजे नहाने के लिए एनीकट गया था। दोनों ने एक साथ एनीकट पर छलांग लगाई। शिवनाथ नदी के तेज बहाव में दोनों बह गए। लेकिन कुछ देर में डेविड तैरते हुए बाहर निकल आया। करण काफी देर तक बाहर ही नहीं आया, जिसके बाद डेविड ने घरवालों को इसकी सूचना दी।

 

रेस्क्यू टीम आज भी युवक को तलाश करेगी

 

 

खबर मिलते ही करण के घरवाले एनीकट पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नदी के बहाव को देख नगर के लोगों के साथ गोताखोरों की मदद ली। शाम तक करण को ढूंढने के लिए नदी पर रेस्क्यू किया गया, पर करण का कुछ पता नहीं चल पाया। अंबागढ़ चौकी पुलिस ने बताया कि आज सुबह से गोताखोर की टीम करण की तलाश कर रही है।
Sunil Namdeo

Related Articles

Back to top button