*■धमधा में बाइक रैली निकालकर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने भव्य रूप में मनाया क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं पूर्व संसदीय सचिव लाभचंद बाफना का जन्मदिन■*


*Durg/दुर्ग:-* पूर्व संसदीय सचिव व विधायक लाभचंद बाफना का आज जन्मदिन धमधा भाजयुमो ने बड़े ही धूमधाम से मनाया। सर्वप्रथम नेता लाभचंद बाफना का भव्य स्वागत आतिशबाजी फुल माला से स्वागत कर मोटरसाइकिल रैली व डीजे के साथ त्रिमूर्ति माहामाया मंदिर में पुजा पाठ कर हटरी बाजार होते हुए बजरंग चौंक पर केक काटकर ग़डई चौंक लाया गया, जहां के दानी काम्प्लेक्स के पास भव्य स्वागत कर भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा बाफना जी को लड्डू से लौला गया जिसके बाद युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने केक कटवाकर उनका जन्मदिन मनाया तत्पश्चात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धमधा पहुंच कर वहां उपस्थित सभी डाक्टरों का पुष्प गुच्छ देकर व मिठाई खिलाकर डांक्टर्स डे की बधाई दी और वहां उपस्थित सभी मरीजों को फल वितरित कर आशीर्वाद लिया।
इस भव्य स्वागत और जन्मदिन कार्यक्रम पर बाफना जी ने भाजयुमो कार्यकर्ता को बहुत बहुत बधाई व धन्यवाद दिया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व धमधा पाषर्द अरुनी दानी, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष राजा स्वर्णकार ,भाजयुमो बोरी मंडल अध्यक्ष दिनेश पटेल सहित सभी कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।




