विविध

*सिलघट में प्रधान पाठक की पदोन्नति होने पर दी गई विदाई*

 

बेरला:- विकासखण्ड बेरला क्षेत्र के शासकीय प्राथमिक शाला सिलघट में पदस्थ सहायक शिक्षक प्रमेंश कुमार साहू की पदोन्नति प्रधान पाठक के रूप में प्राथमिक शाला बोरिया विकासखंड साजा में हुई है। इसके सम्मान में पूर्व माध्यमिक शाला सिलघट कक्षा 1 से 8 वीं तक शाला प्रबंधन समिति एवं ग्राम वासियों के द्वारा विदाई का कार्यक्रम विगत दिनों रखा गया था। गौरतलब है कि रमेश कुमार साहू 13 वर्षों तक संस्था में अपनी सेवा दी है। वह नवाचारी शिक्षक थे उनको छात्रों से बहुत लगाव था। उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षक एवं ग्रामीणों ने उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस अवसर संकुल प्राचार्य दीनबंधु पाल, समन्वयक मनोज वर्मा, प्रधान पाठक कामता प्रसाद गिलहरे एवं ओम साहू, शिक्षक जोगी राम वर्मा, रोहित चंद्रवंशी, शिक्षिका हेमलता तिवारी, हेमलता टिकरिहा, ताकेश्वरी साहू, सरपंच प्रतिनिधि मोहन पानिक, अध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति राजेश निषाद, उपाध्यक्ष चैताली निषाद, शिक्षा विद कल्याणी टिकरिहा,ज्योति टिकरिहा, गीतांजलि साहू, मीना गंधर्व, रति राम गंधर्व, प्यारे नेताम, कुमारी बाई, गोमती वर्मा, शाला प्रबंधन समिति के समस्त सदस्य सहित अधिकाधिक संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button