जिला स्तरीय एक दिवसीय स्काउटर-गाइडर सम्मेलन

जिला स्तरीय एक दिवसीय स्काउटर-गाइडर सम्मेलन
आज दिनांक 08 अगस्त 2023 को जिला संघ- भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की एक दिवसीय स्काउटर गाइडर सम्मेलन का आयोजन जिला ग्रंथालय कवर्धा में रखी गई! जिला शिक्षा अधिकारी एवं पदेन जिला आयुक्त श्री महेन्द्र कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन एवं जिला आयुक्त श्री अजय चंद्रवंशी व जिला प्रशिक्षण आयुक्त श्री सुजीत कुमार गुप्ता के नेतृत्व में जिला स्तरीय कार्यक्रम सुचारु रूप से संपन्न हुआ।कार्यक्रम में स्काउट मास्टर नीलम यदु, मोहम्मद ईशाक खान, गाइडर तामेश्वरी परते, भगवती हठीले, रोवर लीडर विजय कुमार साहू व प्रिय प्रकाश साहू के द्वारा शिक्षकों को कब-बुलबुल, स्काउट-गाइड एवं रोवर-रेंजर की सूची जमा करने तथा स्कूली बच्चों को राज्यपाल पुरस्कार, राष्ट्रपति पुरस्कार एवं प्रथम सोपान ,द्वितीय सोपान व तृतीय सोपान प्रशिक्षण के संबंध में रुपरेखा तैयार करने व सभी विद्यालय का पंजीयन कराने हेतु गाइडलाइन दिया गया एवं स्काउटिंग की जानकरी दी गई। साथ ही साथ जिला संघ के द्वारा स्काउटर गाइडर को शत-प्रतिशत मतदान व आम नागरिको को अपील करने के लिये संकल्प दिलाया!



