राम सेतु को लेकर सियासत तेज, CM भूपेश बघेल ने कहा- देश से माफी मांगे BJP

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, भारतीय जनता पार्टी को देश से माफी मांगनी चाहिए. किस प्रकार से देशवासियों को गुमराह किया गया और आज इस प्रकार से बयान दे रहे हैं. खुद कटघरे में खड़े हो गए हैं.” भूपेश बघेल ने कहा, ”जब से बयान आया, तब से आरएसएस और अन्य संगठन कुछ नहीं बोल रहे. यदि सच में राम भक्त होते तब अपनी सरकार की आलोचना करते, लेकिन नहीं कर रहे हैं. इनका मूल चरित्र यह है कि कैसे भी सत्ता प्राप्त करना. राम नाम जपना, पराया माल अपना. यह इनका चरित्र है.”
CM बघेल ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि जब गांधी जी के नेतृत्व में देश की आजादी की लड़ाई लड़ी जा रही थी, तब कुछ संगठन लगातार इसका विरोध कर रहे थे. अंग्रेजों की मदद कर रहे थे. आज भी उनका मूल चरित्र अफवाह फैलाना और लोगों को गुमराह करना है. उन्होंने कोरोना को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री द्वारा राहुल गांधी को पत्र लिखे जाने को लेकर कहा, ”केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का बयान और राहुल गांधी को चिट्ठी लिखना यह बता रहा है कि यह राहुल गांधी की पदयात्रा से घबराए हुए हैं. इसे रोकने के लिए यह तमाम प्रकार के कवायद कर रहे हैं.
चीन में जहां कोरोना, वहां से आ रहे यात्री- CM बघेल
भूपेश बघेल ने कहा, मैं समझता हूं कि कोविड प्रोटोकॉल का सब पालन करेंगे. इसमें कहीं कोई दिक्कत नहीं होगी. जो भी निर्देश होगा उसका पालन किया जाएगा.” उन्होंने कहा, ”जहां चीन में है, वहां से आवाजाही रोक नहीं रहे हैं. वहां से यात्री आ रहे हैं. इसका मतलब क्या है? आप कोरोना के बहाने राहुल गांधी को रोकना चाह रहे हैं.” इससे पहले दिन में

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर स्थित अपने आवास पर आयोजित समारोह में पुरुष हॉकी विश्व कप की ट्रॉफी का अनावरण किया. ओडिशा में 13 से 29 जनवरी 2023 तक विश्वकप का आयोजन किया जा रहा है.



