छत्तीसगढ़

आपदा प्रबंधन के तहत् बाढ़ बचाव के लिए बिंजली डेम में होगा 8 फरवरी को मॉक ड्रिल

आपदा प्रबंधन के तहत् बाढ़ बचाव के लिए बिंजली डेम में होगा 8 फरवरी को मॉक ड्रिल
नारायणपुर, 07 फरवरी 2023 – कलेक्टर श्री अजीत वसन्त के निर्देश पर राजस्व, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग नगर सेना, नगर पालिका, जनपद पंचायत सहित अन्य संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में नारायणपुर के बिंजली डेम में आपदा प्रबंधन के तहत बाढ़ से बचाव के लिए नगर सेना के जवानों द्वारा 8 फरवरी को मॉक ड्रिल किया जाएगा। इस दौरान बाढ़ की स्थिति मे लोगों को सुरक्षित बचाने और उनके प्रथम चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मॉक ड्रिल का प्रदर्शन होगा। इस संबंध में बैठक का आयोजन जिला कार्यालय के सभागार में किया गया था। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री अभिषेक गुप्ता, एसडीएम श्री जितेन्द्र कुर्रे, डिप्टी कलेक्टर श्री रामसिंह सोरी, निरीक्षक उदित कुमार दिक्षित के अलावा संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Sunil Namdeo

Related Articles

Back to top button